बहु ने की सांस की गला दबाकर हत्या, आमगांव में दर्ज हुआ अपराध

1,064 Views

हकीक़त रिपोर्टर।
गोंदिया। जिले के आमगांव थाने में एक बहु ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही सांस की नाक मुँह बंद कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया है।
     ये घटना 23 अक्टूबर के दोपहर 2 से 3 के दौरान तिगांव, तहसील आमगांव में घटित हुई। फिर्यादि सौ. सुनीता बाबूलाल कावड़े 45 निवासी श्रीनगर गोंदिया ने आमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की, उसकी माँ मृतक तिरंनबाई राधेलालजी बारेवार उम्र 68 घटना वाले दिन अपने घर में पलंग पर सो रही थी। मृतक और आरोपी बहु (सुन) का घरेलू मामलों को लेकर विवाद व झगड़ा चल रहा था। इस बात को मन में रखकर आरोपी बहु ने सोती हुई सांस के मुंह और नाक को तकिए से दबाकर तथा हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
   इस मामले पर आमगांव पुलिस ने फिर्यादि की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस निरीक्षक सुभाष चव्हाण कर रहे है।

Related posts