गोंदिया: 3 करोड़ से अधिक मूल्य का धान घोटाला,  कृषि संस्था के अध्यक्ष, संचालक एवं ग्रेडर के खिलाफ मामला दर्ज.. 

866 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। सरकारी समर्थन मूल्य पर कृषि संस्था के माध्यम से खरीदी की जाने वाली धान की हेराफेरी किये जाने का मामला गोरेगांव थाने के माध्यम से सामने आया है। यहाँ कृषी विकास शेती साधन सामग्री पुरवठा बहु. सहकारी मर्या. चिचगाव नोंदनी क्र. ६६५ ता. गोरेगाव, जि. गोंदिया संस्था के अध्यक्ष, संचालक एवं ग्रेडर ने आपसी सांठगांठ कर शासन को चुना लगाते हुए करोड़ो रूपये के धान का घोटाला कर बड़े पैमाने में हेराफेरी की है।
इस मामले पर गोंदिया निवासी शिकायत कर्ता मनोज विजयकुमार वाजपेयी, उम्र 49 ने गोरेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई की, वर्ष 2021-22 के बीच कृषि विकास, शेती साधन सामग्री पुरवठा बहु. सहकारी मर्या. चिचगाव, तहसील गोरेगांव की संस्था के अध्यक्ष, संचालक एवं ग्रेडर ने आपसी तालमेल मिलाकर एवं मिलीभगत कर सरकारी धान की हेराफेरी की और वर्ष 2021 2022 के दौरान खिरीदी धान 65742.80 में से 16 हजार 548.11 क्विंटल धान को मिली भगत से गबन किया एवं शासन से धोखाधड़ी की।
इस मामले पर प्रधान कार्यालय के आदेशानुसार डेढ़ गुना वसूली करने के आदेशानुसार कुल वसूली योग्य राशि रू. 4 करोड़ 81लाख 55 हजार रुपये, आरोपी अध्यक्ष, संचालक मंडल एवं ग्रेडर के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु रिपोर्ट दर्ज की गई।
गोरेगाँव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 406, 409, 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर उक्त अपराध की जांच पो. नि. सचिन म्हेत्रे, पो.स्टे. गोरेगाव कर रहे है।

Related posts