गोंदिया: वृृक्षधरा फाउंडेशन की ओर से नागराधाम में मनाया गया “विश्व पर्यावरण दिवस”

385 Views

 

गोंदिया। पर्यावरण का संतुलन बनाये रखना हर मनुष्य की जिम्मेदारी है और इसके लिए हमे निरंतर पेड़ लगाने चाहिए तथा प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए। सन २०१७ से “वृक्षधरा फाउंडेशन” पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में लगा हुवा है। अभी तक कई पेड़ों का पौधारोपण संस्था के मार्फत किया गया है एव नागराधाम तीर्थस्थल परिसर को सुंदर हरियालियुक्त बनाने का संकल्प वृक्षधरा फाउंडेशन ने लिया है इसलिए आज दि. ५ जुन पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण तथा जनजागृति रैली का आयोजन किया गया था जिसमे पर्यावरणप्रेमी ग्रामवासियों का भारी समर्थन प्राप्त हुवा।

वृक्षधरा फाउंडेशन मात्र पेड़ ही नहीं लगाता अपितु उसके बढ़ने तक उनका संरक्षण भी करता है। आयोजित जनजागृति रैली में पर्यावरण संतुलन, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग, प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग ऐसे गंभीर विषयों पर जनजागृति की गई तथा सभी से इस अभियान में जुड़ने का आवाहन किया गया ताकि हम सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा कर सके।

पर्यावरण संरक्षण विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए आमदार क्रीड़ा महोत्सव में आज वृक्षधरा फाउंडेशन का सत्कार भी किया गया। इस आयोजन की शुरुवात श्री. चमनलाल जी बुड़ेकर इनके द्वारा दान दिए गए पेड़ का वृक्षारोपण कर की गई।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच धनलाल नागपूरे, उपसरपंच नरेश नागरिकर, पंचायत समिति सदस्या श्रीमती नंदिनीबाई लिल्हारे, पो. पा. राखीताई बांते, ग्रा. स. मितिन कुंडभरे, प्रकाश बुडेकर, घनश्याम लिल्हारे, रामेश्वर चिखलोंडे, खिलेश्वरीताई भेद्रे, सामाजिक कार्यकर्ता टिटूलाल लिल्हारे, पुष्पाबाई ढेकवार, सविता बुडेकर, वृक्षधरा फाउंडेशन के मार्गदर्शक सुरेंद्र लिल्हारे, बबलु बारेवार, मंदिर पुजारी राजु भारती, वृक्षधरा फाउंडेशन के सहसंस्थापक नितेश बारेवार, नागराधाम अध्यक्ष राकेश दमाहे, उपाध्यक्ष अजय दमाहे, सचिव अजय बारेवार, योगेश बारेवार, गिरिसिंग ढेकवार, विनोद बांते, अजय लिल्हारे, सागर बनोटे, रूपेश लिल्हारे, रमेश लिल्हारे, प्रतिक बांते, बिट्टू ढोमने, शिवम बारेवार, पियूष भारती, निलेश ढेकवार, आशीष ढेकवार समस्त स्वयंसेवक एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts