बड़ी खबर: बारिश के कारण रेल ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस 17 से 19 तक रद्द..

1,071 Views

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेल विभाग ने दी जानकारी, मुंबई-कोल्हापुर भी रद्द, कई ट्रेनों को किया गया डाइवर्ट..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। अभी पश्चिम महाराष्ट्र में आयी बारिश के कारण कोल्हापुर से गोंदिया व कोल्हापुर से मुंबई के बीच रेल रास्ते में मिरज के समीप ब्रिज क्रमांक 258/1 क्षतिग्रस्त हो जाने से इस रेल रूट पर ट्रेनों के यातायात को 20 अक्टूबर तक रोक दिया गया है।

इस कारण कोल्हापुर से गोंदिया तक चलने वाली गाड़ी क्रमांक 1039 महाराष्ट्र एक्सप्रेस 17, 18 व 19 अक्टूबर को रद्द रहेंगी, वही गोंदिया से कोल्हापुर चलने वाली गाड़ी क्रमांक 1040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस 17 और 18 अक्टूबर को रद्द रहेंगी।

इन ट्रेनों के यातायात को पुनः बहाल करने हेतु 20 अक्टूबर तक का समय लग सकता है।

Related posts