JCI गोंदिया रॉयल द्वारा कल दहन की जाएगी वैदिक होलिका, पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदुषण मुक्त करने का संदेश..

237 Views

 

प्रतिनिधि। 16 मार्च
गोंदिया। शहर में पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रदूषण मुक्त करने का संदेश देने के उद्देश्य से व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई गोंदिया रॉयल द्वारा वैदिक पद्धति अनुसार होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। ये वैदिक होलिका दहन गोंदिया शहर के जयस्तंभ चौक पर कल १७ मार्च गुरुवार को रात्रि ८:०० बजे किया गया है।

इस अवसर पर गाय के गोबर के बनें कन्डो का होलिका दहन किया जायगा। गोबर के कन्डो के साथ कपूर, अश्वगंधा, घी, हवन सामग्री एवं औषधीयो का उपयोग किया जायगा।

इस होली के आयोजन में मधुर लोकगीतो के साथ जैविक गुलाल का उपयोग करते हुए सभी समाज वर्ग का समावेश कर कार्यक्रम को सफल एवं सफल बनाने हेतु सभी को आमंत्रित किया गया है।

जेसीआई संस्था सदैव समाज में जनजागृति एवं जनचेतना जागृत करने के लिये जानी जाती है। इस कार्यक्रम द्वारा होलिका दहन को वैदिक रूप में मना कर हम पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदुषण मुक्त एवं प्रदुषण मुक्त करे ऐसी जागरूकता जनता में जाए यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

जेसीआई गोंदिया रॉयल के अध्यक्ष जेसी. राहुल लोहाना एवं पदाधिकारियों ने सभी को कार्यक्रम में इस होलिका दहन कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम की सफल्ताथ जेसीआई गोंदिया रॉयल के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सभी सदस्य कार्यरत है।

Related posts