दंगा: पानी लेने के विवाद पर धारदार हथियार, रॉड, लाठी, लातबूक्को से हमला, 5 घायल

550 Views
क्राइम रिपोर्टर। 13 मार्च
गोंदिया। जिले के अर्जुनी मोरगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोगों ने हथियारबंद होकर खेत में पानी लेने के विवाद पर लाठी, काठी, धारदार हथियार, लोहे की रॉड और लातबूक्को से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया।
ये वारदात 11 मार्च के रात्रि 10 बजे के दौरान राजीवनगर/ताड़गाव में घटी। वारदात के दौरान हमलावर आरोपीत, दंगे के इरादे से इकट्टा होकर आये और हमला किया। इस हमले में घायलों में प्रकाश दसरथ जांगळे-45, सौ रजनी प्रकाश जांगळे-35, दुर्गेश प्रकाश जांगळे- 15, गौरव प्रकाश जांगळे-14 एवं 55 वर्षीय व्यंकट दशरथ जांगळे सभी निवासी राजीवनगर/ताड़गाव का समावेश है।
पुलिस ने फिर्यादि प्रकाश जांगळे की शिकायत एवं डॉक्टरी रिपोर्ट अनुसार आरोपियों में दिगंबर श्रीराम मेश्राम 58,  विनोद श्रीराम मेश्राम 48, प्रवीण विनोद मेश्राम 30, प्रफुल विनोद मेश्राम 25, रविन्द्र दिगंबर मेश्राम 34, हिवराज दिगंबर मेश्राम 29 निवासी राजीवनगर ताड़गाव के खिलाफ भादवि की धारा 307,  324,  452, 143, 144, 147, 148, 149, 504, 506, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज किया। इस मामले पर आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संभाजी तागड़ कर रहे है।

Related posts