धन्यवाद भारत सरकार: यूक्रैन से सकुशल भारत लौटे गोंदिया जिले के चारों छात्र..

1,286 Views

पवन और उमेन्द्र मुंबई से एवं खुशाल और मयूर दिल्ली से आज रवाना होंगे नागपुर के लिए…

प्रतिनिधि। 03 मार्च
गोंदिया। यूक्रैन में शिक्षा ग्रहण करने एवं कामकाज के लिहाज से गये गोंदिया जिले के चार युवक यूक्रैन और रूस के जारी संघर्ष युद्ध में बुरी तरह फंस गए थे। जिले के युवकों सहित पूरे भारत से हजारों भारतवासियों को सुरक्षित निकालने केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही थी। और सरकार ने दोनों देशों से अपने संबंध के चलते इन फंसे छात्रों को बाहर निकालकर स्वदेश लौटने का साहसी कार्य किया। इसलिए अब पूरे देश से इन छात्रों की सकुशल वापसी पर देश की जनता भारत सरकार का धन्यवाद कर रही है।
गोंदिया जिले के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे ने जानकारी दी कि, इस युद्ध के दौरान यूक्रैन में जान को खतरा महसूस कर उसका सामना कर रहे गोंदिया जिले के छात्र पवन मेश्राम, उमेन्द्र भोयर, मयूर नागोसे एवं खुशाल पटले सकुशल भारत लौट आये है। उनके भारत आगमन पर परिवार में ख़ुशी देखी जा रही है वही छात्रों ने भी स्वदेश लौटने पर चैन की सांस ली।
खुशाल पटले कल 2 मार्च को भारत लौट आया था तथा वो राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में सुरक्षित था। खुशाल आज दिल्ली से दोपहर 2 बजे नागपुर के लिए विमान द्वारा यात्रा करेगा। जबकि रोमानिया से उड़ान भरकर भारत पहुँचा मयूर नागोसे आज दिल्ली से उड़ान भर सकता है।
आपदा अधिकारी श्री चौबे ने बताया कि, छात्र पवन मेश्राम और उमेन्द्र भोयर ये दोनों रोमानिया से विमान द्वारा मुंबई पहुँचे थे। ये छात्र आज दोपहर 3.50 को मुंबई से उड़ान भरेंगे और नागपूर विमानतल पर शाम तक पहुँच जाएंगे।
इन सभी युवको की सकुशल वापसी पर पूरे जिले में खुशी का वातावरण है। अब वे जल्द उनके गोंदिया आगमन की प्रतीक्षा कर रहे है।

Related posts