गोंदिया में गैंगवार: राजा सांडेकर की निर्मम हत्या, 1 गंभीर

3,629 Views

रामनगर थाना क्षेत्र के बंसतनगर में झड़प, सभी आरोपी फरार..

क्राइम न्यूज। 24 फ़रवरी
गोंदिया। गोंदिया शहर में गैंगवार फिर सर उठाने लगी है। दो गुटों में आपसी रंजीश को लेकर कल रात्रि 10.30 बजे के दौरान एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, वही एक युवक गंभीर घायल हो गया है।
ये घटना रामनगर थाना क्षेत्र के बसंत नगर क्षेत्र में हुई। मृतक में राजा महेश सांडेकर (27) निवासी सावराटोली एवं घायल आशीष ठाकुर (26) बताया गया है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर जानकारी दी कि आरोपी नरेश नागपुरे (35) हाल मुकाम बसंतनगर व अन्य 7-8 युवकों की मृतक राजा सांडेकर व उसके साथ अन्य 6 युवकों की टीम के साथ मरारटोली टी-पॉइंट पर विवाद होने की जानकारी सामने आई है वही इसके बाद बसंत नगर में फिर विवाद बढ़ा। विवाद के चलते दोनों के बीच झड़प हुई जिसमें आरोपी व अन्य ने राजा सांडेकर पर स्टैम्प, पत्थर से सर और चेहरे पर वार इसकी हत्या कर दी। इस घटना में आशीष को घायल अवस्था में नागपुर रेफर किया गया है।
पुलिस उपअधीक्षक (गृह) दिनकर ठोसरे, रामनगर थाना पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाले ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार है जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम भेजी गई है। इस मामले में पुलिस ने भादवि की धारा 302, 307, 143 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts