मुंबई में गोंदिया जिले के कलाकारों का जलवा, लावणी और फैशन शो कॉम्पिटिशन में जीता पहला और दूसरा खिताब

1,202 Views

वर्ष 2022 में गोवा और थाईलैंड/बैंकाक में इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में करेंगे गोंदिया जिले का नाम रोशन..

प्रतिनिधि। 24 नवंबर
गोंदिया। फैशन हब मुंबई और प्रयास एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वाधान पर मुंबई में 13 और 14 नवंबर 2021 पर आयोजित फैशन शो और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां देश भर से आए कुल 1300 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का चयन मुंबई के फैशन हब के अंतर्गत हुआ जिसका प्रमुख आयोजन अविनाश बड़गे और श्रीमती सुष्मिता बड़गे ने किया था। प्रयास एंटरटेनमेंट ने लगभग 2000 प्रतियोगिता का सम्मेलन किया, जिसमें से प्रथम स्थान फैशन शो और नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान गोंदिया जिले के आमगांव से कुमारी सिद्धि शिरसागर ने प्राप्त किया और इन्हे  ₹50000 का चेक, ट्रॉफी क्रॉउन और ₹70000 का गोवा और थाईलैंड ट्रिप का वाउचर भी प्रदान किया गया है।
  गोंदिया जिले से अरशद खान पठान लावणी और फैशन शो दोनों में ही प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्हें भी ₹50000 का चेक, सर्टिफिकेट के साथ-साथ ₹70000 का गोवा थाईलैंड बैंकॉक का ट्रिप वाउचर भी प्रदान किया गया है।
 गोंदिया जिले से कुमारी कृतिका अग्रवाल ने फैशन शो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया इन्हें ₹25000 का चेक और ₹70000 का  थाईलैंड का ट्रिप वाउचर प्रदान किया गया है और साथ ही साथ इन्हें जिला आयोजक के स्तर से मुंबई का गौरव सम्मान पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
 महिला वर्ग में गोंदिया जिले से योगिता हरिनखेडे ने स्थान प्राप्त किया। ट्रॉफी सर्टिफिकेट और गोवा और थाईलैंड बैंकॉक का वाउचर ₹70000 का प्रदान किया गया है। कैमूर जिला कटनी कुमारी साक्षी पांडे ने नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, नागपुर से रोशन कुमार और मुकेश ने भी प्रथम स्थान युवा में प्राप्त किया। बाल्यावस्था में कुमार हर्ष पित्रोदा नागपुर से इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्हें भी ₹30000 का चेक और गोवा और थाईलैंड बैंकॉक 70000/- का वाउचर प्रदान किया गया।
मुंबई में हुए इस कार्यक्रम की भव्य रचना प्रयास एंटरटेनमेंट ने की थी। अभी यह कलाकार गोवा और इंटरनेशनल कम्पटीशन 2022 थाईलैंड बैंकॉक में अपनी प्रस्तुतियां देकर भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी गोंदिया जिले का नाम रोशन करेंगे।
 इन विजेताओं के विजय होने की खुशी में मुंबई जैसे शहर में गोंदिया जिला का नाम रोशन करने पर, प्रयास एंटरटेनमेंट ने गोंदिया जिला में एक सत्कार समारोह 22 नवंबर 2021 को सिंधु लॉन शास्त्री वार्ड गोंदिया में आयोजीत किया था।
 इस कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती संगीता घोष मैम, श्रीमती सोनल अग्रवाल श्री पुरुषोत्तम मोदी, कुमारी पूजा तिवारी, श्रीमती भावना कदम प्रमुखता से उपस्थित थे | इस कार्यक्रम को विशेष तौर पर श्री पुरुषोत्तम मोदी और पूजा तिवारी मैडम ने आर्थिक एवं उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम में हमें संयोगिता प्रदान की। साथ ही साथ प्रेस मीडिया ने भी काफी सहयोग किया।

Related posts