गोंदिया: शासन के महत्वाकांक्षी अभियान मेरा परिवार-मेरी जिम्मेदारी, मेरी जनजागृति अभियान को भरपूर सहयोग प्रदान करें- शिवसेना जिलाध्यक्ष मुकेश शिवहरे

565 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने व इसकी कड़ी को तोड़ने हेतु राज्यभर में मेरा परिवार-मेरी जिम्मेदारी, उपक्रम चलाकर कोरोना से दो-दो हाथ की जा रही है। इसी अभियान को जिला प्रशासन द्वारा एक महाअभियान के रूप में 3 अक्तूबर को प्रभावी तरीके से किया जा रहा है।
   शिवसेना जिलाध्यक्ष मुकेश शिवहरे ने महाराष्ट्र शासन द्वारा कोरोना रोकथाम हेतु चलाये जा रहे इस अभियान को पूरे जिले में यशस्वी बनाने हेतु जिलावासियों से सहयोग की अपील की है।
    शिवसेना जिलाध्यक्ष मुकेश शिवहरे ने कहा, पूरे जिले में मेरा परिवार-मेरी जिम्मेदारी, मेरी जनजागृति उपाय योजना के तहत महाअभियान चलाया जा रहा है। इसमें शासकीय कर्मचारी, राजनीतिक पदाधिकारी, व्यापारिक, शैक्षणिक, सामाजिक संस्था के माध्यम से तथा 10 हजार सरकारी कर्मचारी
कल 3 अक्तूबर को एक साथ 1 लाख घरों में प्रत्यक्ष भेंट देकर परिवारों में कोरोना के संदर्भ में सकारात्मक संदेश देकर जनजागृति करेंगे। प्रत्येक परिवार को भेंट देने पर उस परिवार को अपने 10 नजदीकी परिवार को ये संदेश देकर जनजागृति मोहीम का हिस्सा बनकर सहयोग प्रदान करने की अपील शिवहरे ने की है।
   उन्होंने कहा, 3 अक्टूबर के इस अभियान मेरा परिवार-मेरी जिम्मेदारी, मेरी जनजागृति कार्यक्रम को सफल बनाने भेंट के लिए आने वाले कर्मचारियों, कार्यकर्ताओ को सहयोग प्रदान करें। इस अभियान से 10 लाख लोगों तक संदेश पहुँचाकर जनजागृति करने का संकल्प लिया गया है।

Related posts