गोंदिया: साढ़े तीन लाख रुपयों का 8 बंडल नया बारदाना चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

324 Views
रिपोर्टर। 07 जुलाई
गोंदिया। धान उत्पादक किसानों द्वारा रबी धान की खरीदी सरकारी धान खरीदी केंद्र के माध्यम से की जा रही है। धान खरीदी हेतु शासकीय स्तर पर 24 बंडल नया बारदाना धान खरीदी केंद्र को उपलब्ध कराया गया था, जिसमें से 8 बंडल बारदाना किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा चुराए जाने की शिकायत ग्रेडर द्वारा तिरोडा थाने में दर्ज की गई है।
इस मामले पर तिरोडा थाने में फिर्यादि शुभम भाऊराव बंसोड़ उम्र 33 धंधा-ग्रेडर निवासी ठाणेगाँव, तह. तिरोडा, जिला गोंदिया द्वारा दर्ज शिकायत पर तिरोडा पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार फिर्यादि शुभम बंसोड़ धान खरीदी केंद्र में ग्रेडर के रूप में कार्यरत हैं। फिर्यादि कि तरफ अदिति शेती साधन सामग्री खरेदी केंद्र का कामकाज होने पर रबी सीजन की धान खरीदी शुरू है। 15 जून के शाम 4 बजे सरकारी नया बारदाना 24 बंडल आया था। इन बारदानों को ठाणेगाँव के ग्रामपंचायत के सभामंडप की खुली जगह में रखा गया था। 5 जुलाई की शाम 6 बजे फिर्यादि ने सभी 24 बंडल की गिनती कर आराम करने चला गया था। 6 जुलाई को जब सुबह 11 बजे नियमित धान खरीदी हेतु आया तो उसे बंडल कम दिखाई दिए।
ग्रेडर द्वारा बंडल की गिनती की गई तो, 24 में से 8 बंडल गायब दिखाई दिए। गौरतलब है कि एक बंडल में 500 नग नया बारदाना था जिसकी किंमत 45 हजार थी। ऐसा कुल 8 बंडल की किंमत 3 लाख 60 हजार का माल किन्ही अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।

Related posts