विधायक विनोद अग्रवाल ने दिखाई तत्परता: शहर सहित पूरे विस क्षेत्र में कराएंगे सेनेटाइजर का छिड़काव… 7 हजार लीटर सेनेटाइजर द्रव्य का खर्च स्वयं करेंगे वहन

637 Views

 

प्रतिनिधी।19 अप्रैल
गोंदिया : दिन-ब-दिन बढ़ती कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या से पूरे राज्य सहित गोंदिया जिले के बुरे हाल है। मरीजो की रोजाना बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा गई है, वही उनपर तनाव आ गया है। इस विकट परिस्थिति से निपटने विधायक विनोद अग्रवाल प्रतिदिन प्रशासकीय स्तर पर बैठके कर रहे है वही हालात को नियंत्रित करने स्वास्थ्य व्यवस्था पर नजर बनायें हुए है।

 

पिछले वर्ष 2020 में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के दौरान महाराष्ट्र में सर्वप्रथम गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनोद अग्रवाल ने शहर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्तर को जंतुनाशक सेनेटाइजर द्रव्य का छिड़काव कराया था। इस वर्ष भी हालत पहले से अधिक अतिसंवेदनशील है। कोरोना संक्रमण शहर से गाँव-गाँव तक पहुँच चुका है। ऐसे में अब शहर सहित गाँव मे भी इस संक्रमन कि रोकथाम हेतु जंतुनाशक द्रव्य के छिड़काव की अत्यंत आवश्यकता निर्माण हो गई है।

विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा करीब 7 हजार लीटर सेनेटाइजर द्रव्य स्वयं अपने खर्च से प्रशासन को उपलब्ध कराकर जल्द ही इसका सेनेटाइज्ड कराने का कार्य प्रारंभ कराएंगे।

विधायक विनोद अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि वे प्रशासन का साथ देकर अपनी व अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाये। हम अवश्य इस संकट से बाहर आएंगे।

Related posts