गोंदिया रेलवे स्टेशन (रेलटोली परिसर) का उत्तरी फुट ब्रिज प्रवेश द्वार आज से फिर बंद..

835 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। शहर के उत्तरी दिशा से आने वाले रेलयात्रियों के लिए फिर मुसीबत भरी खबर है। 6 मार्च को रेलयात्रियों की सुविधा के लिए खोला गया फुट ब्रिज प्रवेश द्वार पुनः 33 दिनों बाद फिर रेलवे को बंद करना पड़ा।

रेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यह निर्णय एहतियात के रूप में रेलवे द्वारा लिया गया है। अब एक ही मुख्य प्रवेश द्वार से रेलयात्रियों का आगमन व गमन होंगा।

कोरोना के नियंत्रण में आने के बाद 6 मार्च 2021 को उत्तरी भाग का प्रवेश द्वार खोला गया था, पर फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से बंद किया जा रहा है।

Related posts