गोंदिया: भव्य दरबार व आकर्षक झांकी तैयार कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हिंदवी स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

741 Views

प्रतिनिधि।

गोंदिया। जानता राजा छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोउत्सव समिति गोंदिया द्वारा 19 फरवरी 2021, को शासकीय विश्राम गृह के सामने शक्ति चौक में हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती व उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

   शिवराय शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य शिव दरबार की झांकी बनाकर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मा. उमेश मेंढे जी, बजरंगदल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री देवेशजी मिश्रा, न.प. उपाध्यक्ष श्री शिव शर्मा जी इनके हस्ते शिव ध्वजारोहण फहराकर किया गया।
   साथ ही दिप प्रज्जलित  विनीत मोहिते, (पार्षद) श्री ऋषिकांत साहू जी, पूर्व (पार्षद) व्यकट पाथरू जी, (पार्षद) सचिन शेंडेजी, (पार्षद) बंटी पँचबुधे जी, माँ नर्मदा भजन मंडल के माधव गारसे जी, अजय यादव जी ने किया।
   ईस कार्यक्रम पर राज्य के पूर्व ऊर्जामंत्री चन्द्रशेखर बावनकुलेजी, गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवालजी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त पटलेजी, जिला समव्यक शिवसेना पंकज यादवजी, (पार्षद) लोकेश यादव जी इन्होंने भेट दी।
   समिति के द्वारा सुबह से शाम तक अल्पाहार चाय वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के बापी लांजेवार, दिलीप गुप्ता, बंटी शर्मा, विनीत मोहिते, शरद काथरानी, अमित यादव, सन्तोष मुनेश्वर, तुसार घड़ोले, रमेश नेवारे, रितेश साहू ने अथक प्रयास किया।
   योगी सेना के जिलाध्यक्ष योगेश पशीने, सन्दीप श्रीवास, नितिन भदाडे, सौरभ बजाज, मनोज हरडे, रमेश चौहान, हरीश अग्रवाल जी दिलीप बिसेन, विवेक पारधी, पलाश लालवानी, पत्रकार राजकुमार, गौरव धोटे, सचिन बागरे, राजू लिमये ,रामेश्वर कावड़े, संजय असाटीजी आदि सभी लोगों की उपष्तिथि में सम्पन हुआ।

Related posts