भंडारा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन एवं विधान परिषद सदस्य अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य स्वागत

266 Views

भंडारा | प्रतिनिधि

दि भंडारा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, भंडारा की ओर से बैंक के मुख्यालय स्थित शाखा परिसर में बैंक के संचालक तथा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन एवं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अविनाश ब्राह्मणकर का उत्साहपूर्ण वातावरण में शाल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बैंक के पदाधिकारी, संचालक मंडल, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संसदीय एवं जनसेवा कार्यकाल की कामना की। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता क्षेत्र के विकास एवं सशक्तीकरण में दोनों जनप्रतिनिधियों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन, विधान परिषद सदस्य अविनाश ब्राह्मणकर, विधायक राजूभाऊ कारेमोरे, नाना पंचबुद्धे, जयंत वैरागड़े, रामदास शहारे, पांडुरंग खाटीक, जगदीश निंबार्ते, धनंजय दलाल, हेमंत महाकाळकर, महेंद्र गडकरी, श्रीकांत वैरागड़े, देवेंद्र चौबे, लोमेश वैद्य, चेतन डोंगरे, विनय मोहन पशीने, आशु गोंडाने, राजू हाजी सलाम, शेखर बोरसे, धनंजय ढगे, मनीष वासनिक, लोकेश नगरे, अमन मेश्राम, सुनील साखरकर, शेखर गभणे, नरेश भगत, नंदू झंझाळ, आरजू मेश्राम, राहुल निर्वाण, शैलेंद्र पशीने, परवेज काज़ी, हरीश मदान, विशाल भोंगाडे, मुलतानी सहित बैंक के गणमान्य सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts