देश के दिग्गज व राजनीति के चाणक्य शरद पवार का 80वां जन्मदिवस… गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पार्टी मुखिया श्री पवार का उत्साह पूर्वक जन्मदिवस मनाकर ईश्वर से उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु की कामना की….

571 Views

देश के दिग्गज व राजनीति के चाणक्य शरद पवार का 80वां जन्मदिवस…

गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पार्टी मुखिया श्री पवार का उत्साह पूर्वक जन्मदिवस मनाकर ईश्वर से उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु की कामना की….

प्रतिनिधि।

गोंदिया। आज 12 दिसम्बर को देश की राजनीति के दिग्गज चाणक्य एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरदचंद्र पवार के 80वें जन्मदिवस पर पक्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने सांसद प्रफुल पटेल व पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमो के तहत शहर व ग्रामीण अंचल में आयोजन कर पक्षप्रमुख का जन्मदिन मनाया, और उनके स्वस्थ व दीर्घ आयु की कामना ईश्वर से की।

    आज गोंदिया तहसील के विभिन्न ग्रामों सहित जिलेभर में पार्टी मुखिया का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। गोंदिया के खमारी, काटी सहित अनेक गावों में पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजो को फल व बिस्किट पैकेटों का वितरण किया गया। इसी तरह गोंदिया जिला शासकीय रुग्णालय, शासकीय वैधकीय महाविद्यालय, महिला रुग्णालय में मरीजो को फल, बिस्किट वितरित किये गए। इसके साथ ही विभिन्न मंदिरों में फल वितरण कर ईश्वर से शरद पवार के स्वस्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा रक्तदान की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर भी आयोजित किये गए।

    गोंदिया शहर में राष्ट्रवादी काॅंग्रेस भवन, रेलटोली में पक्ष मुखिया श्री पवार साहब के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के सीधे प्रसारण ( वर्चुअल रेली ) का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पक्ष पदाधिकारी व जन सामान्य भी बडी संख्या में उपस्थित थे । इसी के साथ संपूर्ण जिले में सभी तालुका स्थानो पर भी मुंबई में आयोजित किये गये कार्यक्रम का प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें सभी पक्ष के समस्त घटको के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

    गोंदिया शहर राष्ट्रवादी काॅंग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुखता से पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, देवेंद्रनाथ चौबे, अशोक सहारे, बालकृष्ण पटले, कुंदनलाल कटारे, आशाताई पाटील, राजकुमार एन. जैन, सतीश देशमुख, नानु मुदलियार, विनीत सहारे, छोटु पंचबुध्दे, हेमंत पंधरे, खालीद पठान, सौरभ रोकडे, प्रितपाल होरा, केतन तुरकर, राजेश दवे, मनोहर वालदे, सुनिल पटले, कुंदा दोनोडे, लता रहांगडाले, पुस्तकला माने, सुदर्शना वर्मा, सायमा खान, स्वाती दमाहे, विनायक खैरे, प्रतिक भालेराव, संजीव राय, चंद्रकुमार चुटे, एकनाथ वहिले, रमन उके, अक्की अग्रहरी, जिम्मी गुप्ता, विनायक शर्मा, जगदीश बहेकार, रमेश गौतम,  लव माटे, सतीश कोल्हे, डाॅ. विनोद पटले, शैलेन्द्र वासनिक, नितीन टेंभरे,  रविकुमार पटले, मदनलाल चिखलोंढे,  रामु चुटे, पुरनलाल उके, श्रीधर चन्ने, गंगाराम कापसे, दुलीराम भाकरे, महेंद्र बघेले, प्रदीप रोकडे, मोहनलाल पटले, आरजु मेश्राम, नेमीचंद ढेकवार, कपिल बावनथडे, कान्हा बघेले, आकाश नागपुरे, अनंतकुमार गोखे, रवि कवरे, अशोककुमार धोटे, नागो  बंसोड, आकाश वाढवे, संदीप पटले, नत्थु भाटीया, मामा बंसोड, डाॅ.एस.बी.रशिद, रमेश कुरील, वामन गेडाम, हर्शवर्धन मेश्राम, विजय खोटेले, सचिन पाटील, त्रिलोक तुरकर, इमरान खान, विशाल ठाकुर, कशिश बागडे, मोहनिश बावनकर व् अन्य उपस्थित थे।

Related posts