GONDIA: कुणबी प्रीमियर लीग में “वीर योद्धा चिमणाबहादुर” टीम की शानदार जीत

211 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। खेल प्रेमियों के लिए गर्व और उत्साह की खबर है कि इस वर्ष की कुणबी प्रीमियर लीग (KPL) प्रतियोगिता में “वीर योद्धा चिमणाबहादुर” टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने
नाम कर ली है।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें टीम ने अपनी दृढ़ता और उत्कृष्ट खेल के दम
पर प्रतिद्वंद्वी टीम को निर्णायक रूप से पराजित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही टीम ने आक्रामक और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया।
बल्लेबाजी में दमदार शॉट्स, गेंदबाजी में सटीकता और फील्डिंग में फुर्तीं दिखाते हुए टीम ने हर मैच में अपना दबदबा बनाए रखा।
फाइनल में भी टीम ने सभी विभागों में संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन कर जीत सुनिश्षित की।
इस शानदार विजयी के लिए टीम के खिलाड़ीयों में अमित फुंडे (कैप्टन), भूषण गायधने (आइकॉन खिलाड़ीं), सागर बोहरे, प्रतीक बोहरे, प्रविण मेंढे, पिंटू शिवणकर, प्रांजल हेमने, निशांत मेंढे, योगेश गायधने, महेश शेडे, अनिल ब्रह्मणकर, सचिन राजणकर, अभि हुकरे, आर्यन फुंडे और अंकित चुटे ने पूरी जान लगाकर टीम को विजयीश्री दिलाने का प्रयत्न किया। कप्तान अमित फुंडे ने बेहद कुशलता टीम का नेतृत्व किया और सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर जीत की मजबूत नींव रखी।
इस सफलता के पीछे श्री जगदीश बहेकार का प्रेरणादायक मार्गदर्शन तथा श्री सावन बहेकार (मेंटॉर /ओनर) और श्री सुशील बहेकार (कोओनर) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन समिति के सदस्यों – श्री सत्यम बहेकार, श्री राहुल फेंडारकर, श्री मोनू शेंडे, श्री शेखर चामट, श्री प्रल्हाद सार्वे आदि ने बखूबी किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवर-श्री सचिन शेंडे, श्री गजेंद्र फुंडे, श्री रमेश कु्थे, श्री विजय बहेकार, श्री अर्जुन बुद्धे, श्री सोनू कुथे की उपस्थिति ने कार्यक्रम की
शोभा बढ़ाई।
इस जीत से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और “वीर योद्धा चिमणाबहादुर” टीम पर हर तरफ से बधाइयों की बारिश हो रही है। यह विजय आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।

Related posts