राजनीति के उभरते युवानेता विधायक डॉ. फुके के जन्मदिन पर नागपुर, भंडारा, गोंदिया में कार्यक्रमों की बाढ़, ऐसी मिली बधाइयां..

652 Views
 
संवाददाता। 5 जनवरी
भंडारा। कम समय में अपने लगनशील कार्यशैली से लाखों दिलों पर राज करने वाले युवानेता डॉ. परिणय फुके के जन्मदिन पर उमड़े समर्थकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं का वो दिलचस्प नजारा दिखाई दिया, जो भूतो न भविष्य कभी देखा गया। जनसैलाब देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये भविष्य में डॉ. फुके की हौसलों की उड़ान है। जिसे अब रोक पाना संभव नहीं।
डॉ. परिणय फुके को उनके हरस्तर पर अभूतपूर्व कार्यो के चलते राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्वयं उन्हें अपना साया घोषित किया है। विधान परिषद सदस्य से मंत्री एवं भंडारा-गोंदिया जिले के पालकमंत्री रहते डॉ. परिणय फुके ने अपने कार्यशैली से ऐसी लोकप्रियता बटोरी की आज वे भाजपा के नंबर-1 नेता बनें हुए है। पूर्व विदर्भ के नागपुर, चंद्रपुर, गड़चिरोली, भंडारा और गोंदिया जिले में लोकप्रियता की उनकी चर्चा झंडे गाड़ रही है।
5 जनवरी को विधायक डॉ. परिणय फुके के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स हेंडल, इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक, वाट्सएप्प पर बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई वही भंडारा-गोंदिया जिले के प्रत्येक शहर में फ्लेक्स, होर्डिंग्ज, अखबारों में बधाईयों का तांता लग गया।
नागपुर निवास हिलटॉप में क्रेन जेसीबी मशीन से समर्थकों ने अपने नेता डॉ. परिणय फुके पर फूलों की वर्षा कर अपनापन दिखाया वहीं गोंदिया, भंडारा और लाखनी में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांगों को ट्राइसिकल, कर्ण बधिर को मशीन, मरीजों को कंबल वितरित कर अपने नेता की दीर्घ आयु की कामना की।
लाखनी निवास पर आमदार, पूर्व आमदार, नवनिर्वाचित नगरसेवक, जीप सदस्य, नपं सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, शाल-श्रीफल देकर, फूलों के हार, पुष्प गुच्छ देकर और पटाखे, फुलझड़ियां फोड़कर अपने नेता को जन्मदिन की अविस्मरणीय बधाई दी।
ऐसा सिलसिला जो सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। डॉ. फुके की खास बात ये है कि उनमें अपनापन है। क्या गरीब, क्या अमीर। क्या नेता, क्या कार्यकर्ता वो सबके है। इसलिए तो उनके चाहने वालो की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

Related posts