रबी सीजन के धान खरीदी का फिर बढ़ेगा लक्ष्य, सांसद प्रफुल्ल पटेल की केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ सकारात्मक चर्चा…

168 Views
गोंदिया/प्रतिनिधि.
रबी सीजन में गोंदिया और भंडारा जिलों में भारी मात्रा में धान का उत्पादन होता है। इस साल इन दोनों जिलों में एक लाख हेक्टेयर में रबी धान की खेती की गई थी। लेकिन तुलनात्मक रूप से धान खरीद लक्ष्य कम होने के कारण, किसानों के पास बड़ी मात्रा में धान बचा हुआ है। इस पर ध्यान देते हुए, खा. प्रफुल्ल पटेल ने आज दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की और रबी सीजन में धान खरीदी लक्ष्य बढ़ाने की मांग की। जोशी ने खा. पटेल को धान खरीद लक्ष्य बढ़ाने का आश्वासन दिया।
रबी सीजन 2024-2025 में गोंदिया और भंडारा जिलों में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन हुआ था। किसान सरकारी खरीदी केंद्रों पर बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में धान लेकर आए। लेकिन, जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा होने के कारण धान की खरीदी बंद कर दी गई है, जिससे कई किसानों की धान खरीदी केंद्रों के पास ही पड़ी रही। धान खरीदी बंद होने से किसान विकट स्थिति में हैं।
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए, किसानों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की और उनके साथ इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने श्री जोशी से धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने का भी अनुरोध किया ताकि दोनों जिलों के किसान धान बेचने से वंचित न रहें।
केंद्रीय मंत्री श्री जोशी ने धान के मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए सांसद श्री पटेलको आश्वासत किया और अगले एक-दो दिनों में धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। इससे पहले भी, खा. प्रफुल्ल पटेल ने लक्ष्य बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए लगातार प्रयास किए थे।

Related posts