मौसम ने ली करवट, बढ़ा ठंड का प्रकोप, विदर्भ में गोंदिया सबसे ठंडा..

674 Views
गोंदिया। 02 जनवरी
आज सुबह से ही सर्द हवाओं ने अपना कहर जारी रखा। शाम होते होते ये सर्द हवाएं भयंकर ठंड में तब्दील हो गई। अचानक बदलाव से फिर लोग ठिठुरते नजर आए।
मौसम विभाग की बात करें तो, आसमानी बादल पूरे साफ है जिस कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। आज गोंदिया का अधिकतम तापमान 26.7 दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया है। ये पूरे विदर्भ में सर्वाधिक कम तापमान है।
ठंड बढ़ने से बाजार क्षेत्र में भी आवागमन कम दिखाई दिया। लोग गर्म कपड़े पहने गरमागरम वस्तुएं खाते हुए दिखाई दिए। अनेक क्षेत्रों में लोग जमा होकर अलाव जलाकर आग सेंकते दिखाई दिए।
बादल साफ होने पर ठंड का कहर और अधिक बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Related posts