अर्जुनी मोरगाँव विस को फिर राजकुमार बडोले के लिए आस…

261 Views
जावेद खान
गोंदिया। जिले में राजनीति का गढ़ कही जाने वाली अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा सीट को लेकर फिर सियासी हलचलें तेज हो गई है। गौरतलब है कि ये सीट, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट से भाजपा से प्रबल दावेदार के रूप में इसी सीट से दो बार विधायक रहे एवं राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकुमार बडोले फ्रंट पर है।
राजकुमार बडोले महाराष्ट्र की तत्कालीन देवेन्द्र फडणवीस सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहते हुए उनके सामाजिक स्तर पर किये गए कार्य काबिले तारीफ रहे है। लंदन स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जिस घर में रहकर शिक्षण ग्रहण करते थे उस घर को खरीदने की प्रक्रिया भी बडोले के मंत्री रहते पूरी की गई। वे महाराष्ट्र सहित संपूर्ण देश में चर्चित चेहरा के रूप में उभरे है।
भाजपा के इस सरल स्वभाव और मृदुभाषी नेता राजकुमार बडोले वर्ष 2019 के चुनाव में मात्र 718 वोटों से पराजित हुए। इस हार को उन्होंने जीत मानकर पिछले पांच सालों से वे निरंतर अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे है। इसी कार्यो को देख अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र की जनता में फिर एकबार राजकुमार बडोले को लेकर आस देखी जा रही है।
वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा जिस प्रतिद्वंद्वी पार्टी एनसीपी से भिड़ी थी, वर्तमान में वहीं एनसीपी आज महायुति में उनके साथ है। परंतु महायुति में भाजपा के कार्यकर्ताओं में राजकुमार बडोले को टिकट देने के लिए हर जगह से आवाज उठ रही है। कार्यकर्ता एवं जनता चाहती है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दावेदारी मिलें।
बडोले के कैबिनेट मंत्री रहते हुए किये गए कार्यो से उनका राजनीतिक कद बहोत ऊंचा हुआ है। ऐसे में अर्जुनी मोरगाँव की सीट महायुति में भाजपा को ही मिलेगी ऐसा विश्वास भाजपा कार्यकर्ताओं को है। भाजपा के नजदीकी सूत्र की माने तो 2019 के चुनाव में भाजपा की अल्प वोटों से हार को हार न मानकर फिर भाजपा अपनी इस सीट को दोबारा पाना चाहती है और इसी के तहत भाजपा इस सीट को महायुति में लाने का जीतोड़ प्रयास कर रही है।

Related posts