फुके के बयान पर सियासी भूचाल, बडोले की राजनीतिक प्रतिष्ठां दांव पर..

605 Views
जावेद खान।
गोंदिया। निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा 2019 के चुनाव में भाजपा की टिकट न मिलने पर एवं पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने पर उनपर निलबंन की कार्रवाई की गई थी। अब भाजपा ने उनके इस निलंबन को रद्द कर दिया है। इस निलबंन रद्द होने पर कल 7 अक्तूबर को विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा जलाराम लॉन में पत्र परिषद ली गई थी जहां, भाजपा नेता और विधायक डॉ. परिणय फुके सहित अनेक दिग्गजों की उपस्थिति रही।
विधायक विनोद अग्रवाल के पक्ष निलंबन रद्द एवं उनके चाबी संगठन के भाजपा में विलय, गोंदिया सीट महायुति में किसे दी जाएगी आदि पर सवाल पत्रकारों द्वारा रखे गए। इस बीच भाजपा नेता परिणय फुके ने सवालों के जवाब में कहा कि, विधायक विनोद अग्रवाल अब भाजपा परिवार के है। वे इस क्षेत्र से आमदार है। महायुति में सीट वाटप फार्मूले के तहत जो विधायक जिस क्षेत्र से जिस पार्टी से जनप्रतिनिधित्व करता हो उसे ही टिकट प्रदान की जाएगी। गोंदिया से विनोद भैया की टिकट पक्की है।
डॉ. परिणय फुके के महायुति में इस सीट शेयरिंग फार्मूले की बात से गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र में सियासी भूचाल आ गया है। फुके के कहे अनुसार अब ये सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से वर्तमान विधायक मनोहर चन्द्रिकापुरे को ही जाना तय माना जा रहा है।
गौर हो कि, 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़े पूर्व केबीनेट मंत्री राजकुमार बडोले कुछ मतों के अंतर से एनसीपी के मनोहर चन्द्रिकापुरे से चुनाव हार गए थे। बता दें कि बडोले भाजपा के दिग्गज नेता एवं दो बार इस सीट से विधायक रहे चुके है। वे राज्य के चर्चित कैबिनेट मंत्री भी रहे।
2019 के चुनाव में बडोले, कुछ मतों से हुई हार को वे हार नही मानते। वर्तमान में वे महायुति से भाजपा की टिकट के लिए संघर्ष कर रहे है। पर अब फुके के बयान ने इस क्षेत्र में सियासी भूचाल मचा दिया है। अगर महायुति में सीट शेयरिंग फार्मूले के तहत टिकट एनसीपी के विधायक मनोहर चन्द्रिकापुरे को जाती है तो भाजपा के कद्दावर नेता राजकुमार बडोले क्या रुख अपनाएंगे.?
अनेक दिनों से इस सीट को लेकर राजनीतिक बाजार गर्म है। एनसीपी के मुखिया एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार राज्य में जनसम्मान यात्रा कर रहे है। अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल ने तुमसर में एनसीपी विधायक राजू कारेमोरे को पुनः जिताने तुमसर में हजारों महिलाओं को संबोधित किया। अब एनसीपी अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा में जनसम्मान यात्रा की तैयारी कर रही है। ऐसे में ये सीट, महायुति के फार्मूले में एनसीपी को जाती दिख रही है।
अब भाजपा नेता राजकुमार बडोले ऐसी परिस्थिति में क्या भाजपा के साथ वेट एंड वाच की भूमिका में खड़े रहेंगे या फिर बाग़ी रूप अपनाकर मैदान में उतरने तैयार रहेंगे..!!

Related posts