गोंदिया: हजारों बहनों ने पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल को राखी बांधकर मनाया भव्य रक्षाबंधन महोत्सव..

211 Views

बहनों की सुरक्षा के साथ -साथ, उनकी सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक प्रगती के लिए मेरे प्रयास निरंतर..

प्रतिनिधि। 24 अगस्त
गोंदिया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोंदिया जिला, शहर एवंम ग्रामीण बहनों का भव्य रक्षाबंधन उत्सव पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल श्रीमती उमादेवी गोपालदास अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल को हजारों की संख्या में उपस्थित बहनों ने, राखी बांधकर यह पर्व मनाया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए, पुर्व प.स सभापति माधुरीबाई हरिणखेडे ने सभी उपस्थित महिलाओं का भव्य रक्षाबंधन उत्सव में स्वागत कर, इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिती के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, गोपालदास अग्रवाल हम सभी बहनों के नेता के साथ -साथ हमारे बड़े भाई है और बड़ा भाई होने के नाते वे हमेशा हम सभी बहनों के साथ खड़े रहते है। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हम उन्हें राखी बांधकर यह महापर्व मनाने जा रहे है।
पुर्व प.स सभापति माधुरीबाई हरिणखेडे, जिप सभापति सविता पुराम एवंम पुर्व पार्षद निर्मलाताई मिश्रा ने भी उपस्थितों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उपस्थित बहनों को, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की, जिस प्रकार भाई-बहन जीवनभर एक -दुसरे की अड़चनों में निःस्वार्थ खड़े रहने का कार्य करते है, जीवन की हर लड़ाई में बहनों ने भी हमेशा साथ खड़े रहकर हर मुश्किल में साथ दिया है, जिसके लिए वे हमेशा उनके ऋणी रहेंगे और हर बहन के साथ अड़चन के वक्त खड़े रहने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिला संगठन कार्यकर्ताओं को राखी के पर्व की अनंत शुभकामनाएं दी।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश में महिलाओं को सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान मिल रहा है। देश में राष्ट्रपती के सर्वोच्च पद पर महिला श्रीमती प्रतिभाताई पाटील – वर्तमान राष्ट्रपती दौपद्री मुर्म और प्रधानमंत्रीपद पर स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी आसीन हुई है। वहीं स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को ५० प्रतिशत का आरक्षण प्राप्त है। लोकसभा-विधानसभाओं में भी महिलाओं को आरक्षण देने के दिशा में देश बढ़ रहा है। देश में महिला बचतगटों की संकल्पना कर उन्हें प्रशिक्षण देकर व्यवसाय की ओर प्रेरित किया जा रहा है।
फिर चाहे देश में भाजपा की सरकार हो या कॉंग्रेस की सरकार, सभी की नीतियों में महिला सशक्तिकरण को प्राधान्यता है। महिलाओं के इस जागृती-सशक्तीकरण अभियान को और गती देने हेतु, हम गोंदिया में जल्द ही महिला बचतगट समुहों के लिए भव्य बचतगट एवम् महिला सशक्तीकरण भवन का निर्माण करायेंगे । जहां बचतगटों की महिलाओं को लघु उद्योग के लिये विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, वहीं बचतगटें द्वारा निर्मित उत्पादों के लिये बाजार उपलब्ध होंगा।
गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में हमारी बहनों के लिये भव्य महिला बचतगट भवन के निर्माण की २०१९ में शुरुवात की थी और हर्ष की बात है कि, आधे ग्रामों में अब बचतगटों के लिये
भवन निर्मीत हो चुका है। महिलाओं के सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक प्रगती में हर संभव प्रयत्न निरंतर किए जाएगे, ऐसे उद्गार पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किये।
उपस्थित बहनों ने राखी महोत्सव के पर्व पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल को शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम का संचालन एवंम आभार प्रदर्शन अर्पुव अग्रवाल एवंम धर्मिष्ठा शेंगर ने किया।
युवा पर्व संघटना के सदस्यों एवंम महावीर मारवाडी स्कुल के छात्रों के गायन -नृत्य प्रस्तुति ने समा बांधा समा। कार्यक्रम का शुभारंभ पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल एवंम अतिथियों के शुभ हस्ते दिप प्रज्जवल, महावीर मारवाडी स्कुल के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवंम स्वागत गीत की संगीतमय प्रस्तुती के साथ संपन्न हुआ।
उपरांत युवा पर्व संघटना के सदस्यों द्वारा भव्य विठ्ठल -रुकमणी नाट्य एवंम छात्रों के भव्य नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम का समा बांधा। संपुर्ण वातावरण में अलौकिक-आध्यात्म और भव्य महोत्सव की अनुभुती हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती उमादेवी अग्रवाल, स्वाती विशाल अग्रवाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भावनाताई कदम, तालुका अध्यक्ष माधुरीबाई हरिणखेडे, शहर अध्यक्ष निर्मलाताई मिश्रा , धर्मिष्ठा शेंगर, शालिनी डोंगरे, शुभा भारद्वाज, मौसमीताई भालाधरे, मौसमीताई सोनछात्रा, पुर्व पार्षद सुंदरबाई कनोजिया, अनुपमा पटले, पार्षद शिलु राकेश ठाकुर, पार्षद दिपीका देवा रुसे, आशा जैन, सुरेखा चौव्हान, ईशा मनिष गौतम, पस सदस्य स्नेहाताई गौतम, मुनिताताई दिहारी, कलाबाई भेंडारकर, तोमेश्वरीबाई शेरबहादुर कटरे, पुर्व पस सदस्य निता पटले, कटंगी सरपंच मोहिनी अविनाश
वन्हडे, रोहिनी रहांगडाले, पुर्व पार्षद अनिता सतिश मेश्राम, जिप सदस्य लक्ष्मीताई तरोणे, गितेश्वरी नितेश बिसेन, सावरी सरपंच पटले , बबली चौधरी, पुर्व पार्षद सुनिता हेमने, पुर्व पार्षद प्रमिला सिंद्रामे , पुर्व पार्षद चेतनाताई पराते, रजनीताई, लक्ष्मीबाई निर्विकार, कुंदाताई चंद्रीकापुरे, प्रकृति सुशील शर्मा, आरेफय खान, शालीनी चौव्हाण, रेखा जमकर, पदमा उके, सुनिता सोनवाने, सावित्री गेडाम, हेमलता मेश्राम, शोभा धमगाये, अनिता जैसवाल, प्रियंका जैसवाल, सुनिता दुबे, प्रेरणा दुबे, मिठु पोद्दार, विशाखा वासनिक, शकुन्तला बाभरे, मिताली मोटघरे, रेखा निमकर, सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Related posts