विधायक डॉ. फुके ने की वचनपुर्ति, लाखांदुर तहसील के 681 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 34 लाख 5 हजार की मदद..

325 Views

 

प्रत्येक बाढ़ग्रस्त परिवार को 5 हजार की फौरी राहत..

प्रतिनिधि। 27 जुलाई
लाखांदूर:- पिछले कुछ दिनों से जारी सतत बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुक है। नदी-नाले, जलाशय उफान में है। भंडारा जिले के लाखांदुर तहसील के नदी तटवर्तीय गावों में बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है। बड़ी मात्रा में धान की खेती और आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुए है। बारिश से लगाई गई फसलें बर्बाद हो गई, कई लोगों के घरों में पानी घुस जाने से कई उपयोगी सामग्रियां नष्ट हो गयीं. इस दौरान विधायक डाॅ. परिणय फुके ने जिला और तालुका प्रशासन की उपस्थिति में लाखांदुर तालुका में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेतों और घरों का निरीक्षण किया था।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅ. परिणय दादा फुके ने प्रशासन को पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए थे। इसी हालातों को देख विधायक फुके के निर्देश पर तत्काल बाढ़ प्रभावितों को मदद हेतु फौरी राहत के तौर पर प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवारों को 5 हजार रुपये की मदद की गई है।

लाखांदुर तहसील में ऐसे 681 परिवारों को फौरी राहत देते हुए 34 लाख 5 हजाद की मदद कर ये रकम उनके बैंक खातों में जमा की गई हैं। डॉ. परिणय फुके ने अपने शब्दों की वचनपुर्ति करने पर बाढ़ प्रभावितों को कुछ हद तक मदद मिलने पर राहत महसूस की जा रही है।

विधायक फुके ने सभी बाढ़ प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे अपने नुकसानी का आवेदन जमा कर दें ताकि बाढ़ प्रभावित किसानों के बैंक खातों में मुआवजा जल्द ही जमा कर दिया जाएगा।

Related posts