कोल्हापुर बाढ़ पैटर्न की तर्ज पर महाविकास आघाडी सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को दिया तीन गुना 20,400 प्रति हेक्टेयर मुआवजा…

667 Views

 

कांग्रेस महासचिव एड. योगेश अग्रवाल के प्रयास से गोंदिया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2019 के करीब 3 हजार किसानों को एवं 2020 के करीब 5 हजार किसानों को वितरित किया जा चुका मुआवजा

वर्ष 2019 के गोंदिया तहसील के 33 गावों के करीब 3 हजार बाढ़ पीड़ित किसानों एवं 2020 के करीब 5 हजार किसानों को भी मुआवजा दिलाने में प्रयास किया एड. योगेश अग्रवाल ने

प्रतिनिधि।
गोंदिया। कुछ माह पूर्व गोंदिया जिले के वैनगंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में भीषण बाढ़ के आने से हजारों किसानों की फसलें पूर्णतः तबाह हो गई थी। अनेकों किसानों के घरों में पानी घुस गया था, जिसके चलते उन्हें बडे पैमाने में आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बाढ़ से हुई फसलों की बर्बादी, व किसानों के हुए नुकसान को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले ने बाढ़ पीड़ितों को अधिक नुकसान भरपाई सरकार से प्राप्त हो इस हेतु, राज्य के मुख्यमंत्री, मदत व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेटटीवार, मंत्री व गोंदिया जिला संपर्क मंत्री एड. यशोमति ठाकुर से चर्चा कर की थी।

सरकार ने बाढ़ से प्रभावित गोंदिया जिले में कोल्हापुर में पिछले वर्ष आयी बाढ़ के तर्ज पर तीन पट मुआवजा प्रति हेक्टेयर 20 हजार 400 रुपये देने का निर्णय लिया, जिसके आधार पर गोंदिया जिले को 12 करोड़ 32 लाख रुपये मदद राशि दी गई।

जिले के कांग्रेस महासचिव एड. योगेश अग्रवाल ने कहा कि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की आर्थिक मदद का कार्य मंद गति में चल रहा था। उन्होंने स्वयं होकर आगे आये तथा गोंदिया तहसील में अबतक करीब 2019 के 3 हजार एवं 2020 के 5 हजार बाढ़ पीड़ितों को मदद कर उन्हें मुआवजा दिलाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा सरकार ने कोविड के संकट काल मे भी बाढ़ पीड़ितों एवं किसानों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाया और कोल्हापुर बाढ़ की तर्ज पर तीन गुना मदद प्रदान की।

Related posts