गोंदिया: 11 को शहर व 12 को जिला राकांपा पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक..

386 Views
प्रतिनिधि। 10 जुलाई
गोंदिया। गोंदिया शहर व गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कॉग्रेस पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक दिनांक 11 जुलाई व 12 जुलाई को दोपहर 1बजे से 1.30 बजे के दौरान राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी भवन, रेलटोली कार्यालय, गोंदिया में आयोजित की गई हैं।
शहर और जिले की इस दो दिवसीय आपातकालीन बैठक को पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, विधायक मनोहर चन्द्रिकापुरे, विनोद हरीनखेड़े, नरेश माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले, प्रभाकर दोनोडे, शहर अध्यक्ष नानू मुदलियार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है।
इस आपातकालीन बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव, नगर परिषद चुनाव व पार्टी संगठन को लेकर चर्चा की जाएगी। कल गुरुवार 11 जुलाई को गोंदिया शहर कें पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बुथ कमिटी के पदाधिकारी व राष्ट्रवादी काँग्रेस के सभी सेल के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्तां बैठक में प्रमुखता से उपस्थित रहेगे।
इसी तरह शुक्रवार 12 जुलाई को दोपहर 1 बजे जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, तालुका पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला महिला राकांपा पदाधिकारी, युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस, अल्पसंख्यक सेल, सामाजिक न्याय, सेवादल, ओबीसी सेल, किसान सेल, डॉक्टर, व्यापार  सेल सहित सभी सेल के प्रमुख पदाधिकारी व  कार्यकर्तांओं को आवश्यक सभा में प्राथमिकता से उपस्थित रहने का आव्हान प्रेमकुमार रहांगडाले, जिल्हाध्यक्ष राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी, राजलक्ष्मी तुरकर, जिल्हाध्यक्षा राष्ट्रवादी महिला काँग्रेस, केतन तुरकर, जिल्हाध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस, योगेंद्र भगत, जिल्हाध्यक्ष  राष्ट्रवादी किसान आघाड़ी, गणेश बरडे, जिल्हाध्यक्ष सेवादल राष्ट्रवादी काँग्रेस, किशोर तरोने, जिल्हाध्यक्ष राष्ट्रवादी ओबीसी काँग्रेस, अजय गौर, जिल्हाध्यक्ष व्यापार सेल राष्ट्रवादी काँग्रेस, रफिक खान, जिल्हाध्यक्ष राष्ट्रवादी अल्पसंख्याक काँग्रेस, मनोज डोंगरे, जिल्हाध्यक्ष सामाजिक न्याय राष्ट्रवादी काँग्रेस, अविनाश जायस्वाल, जिल्हाध्यक्ष डॉक्टर सेल राष्ट्रवादी काँग्रेस, डी.यू रहांगडाले, जिल्हाध्यक्ष सांस्कृतीक सेल राष्ट्रवादी काँग्रेस, मोहन पटले, जिल्हाध्यक्ष अध्यक्ष अपंग सेल राष्ट्रवादी काँग्रेस, तिलकचंद पटले, जिल्हाध्यक्ष ज्येष्ठ नागरीक सेल राष्ट्रवादी काँग्रेस, गोंदिया जिल्हा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व सेल व घटक ने की है।

Related posts