गोंदिया: चार विधानसभाओं में वोटों की बढ़त से मिला, कांग्रेस के निर्वाचित सांसद प्रशांत पडोले को जीत का सेहरा…

614 Views

मेंढे को, गोंदिया और तिरोडा ने दी बढ़त, पर भंडारा सहित चार विधानसभाओं में मिली शिकस्त..

प्रतिनिधि। 05 जून
गोंदिया। 04 जून को देर शाम तक आये लोकसभा के नतीजो में पूर्व विदर्भ के भंडारा-गोंदिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने 25 साल बाद खाता खोलते हुए 37 हजार 380 मतो से जीत दर्ज की है।
कांग्रेस से नवनिर्वाचित सांसद प्रशांत पडोले ने कुल 5 लाख 87 हजार 413 मत प्राप्त किये, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार व इसी क्षेत्र से पूर्व सांसद सुनील मेंढे ने 5 लाख 50 हजार 33 वोट प्राप्त ये सीट गवां दी। दोनो के वोटों के अंतर में कांग्रेस के प्रशांत पडोले ने 37 हजार 380 मत अधिक लेकर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा।
भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र आते है। अगर विधानसभा निहाय मतों के आंकड़े देखें तो, चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार मेंढे से अधिक मत लिए, वही दो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मेंढे आगे रहे।
कांग्रेस से नवनिर्वाचित सांसद प्रशांत पडोले ने भंडारा विधानसभा से 1 लाख 22 हजार 428 मत लिए, वही भाजपा के सुनील मेंढे ने 99 हजार 575 मत प्राप्त किये। यहां कांग्रेस को 22 हज़ार 853 मतो की बढ़त मिली।
इसी तरह साकोली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 1 लाख 17 हजार 501, भाजपा ने 90 हजार 135 मत लिए। यहां कांग्रेस को 27 हज़ार 366 मतो की बढ़त मिली।
तुमसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 1 लाख 220 मत प्राप्त हुए, वही भाजपा को 91 हजार 204 मत मिले। यहां कांग्रेस ने 9 हजार 16 मतो की बढ़त हासिल की।
अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 92 हजार 455 मत हासिल किए जबकि भाजपा को 71 हजार 797 मत ही मिले। कांग्रेस को यहां 20 हजार 658 मतों की बढ़त मिली।
चार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 79 हजार 893 मतों की बढ़त मिलने के बाद भाजपा के सुनील मेंढे ने गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 10 हजार 811 मत प्राप्त किये वही कांग्रेस को यहां 75 हजार 312 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा ने 35 हजार 499 मतो की बढ़त हासिल की।
इसी तरह तिरोडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 82 हजार 700 मत लिए, जबकि कांग्रेस ने 73 हजार 762 मत प्राप्त किये। यहां भी भाजपा 8 हजार 938 मतो से आगे रही।
इस प्रकार कांग्रेस के प्रशांत पडोले ने पोस्टल बैलेट के 5735 वोटों के साथ कुल 5 लाख 87 हजार 413 मत हासिल किए, वही भाजपा के सुनील मेंढे ने पोस्टल बैलेट के 3811 वोटों के साथ कुल 5 लाख 50 हजार 33 वोट हासिल किए। इस तरह मिले वोटों की संख्या में कांग्रेस के प्रशांत पडोले 37 हजार 380 मतों से विजयी हुए।

Related posts