विराआंस के बाद अब “जय विदर्भ पार्टी” ने जारी किया एड. जायसवाल को खुला समर्थन..

217 Views
जय विदर्भ पार्टी के अध्यक्ष पूर्व विधायक एड. वामनराव चटप..

गोंदिया। 03 अप्रैल
प्रथक विदर्भ की आवाज बनकर विदर्भ राज्य के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर विदर्भ की आवाज को संसद में उठाने का दंभ भरने वाले प्रखर विदर्भवादी एवं इस लोकसभा चुनाव में पूर्व विदर्भ के भंडारा-गोंदिया संसदीय क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार एड. वीरेंद्र जायसवाल को अनेक सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

कल ही विदर्भ की आवाज बन रहे प्रखर विदर्भवादी एडवोकेट वीरेंद्र जायसवाल को विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से अपना समर्थन जाहिर किया गया था। आज विदर्भ की आवाज के रूप में पूर्व विधायक एड. वामनराव चटप के सक्रिय “जय विदर्भ पार्टी” ने भी अपना खुला समर्थन जाहिर कर दिया है।

उन्हें विदर्भवादीयों से मिले खुले समर्थन पर एड. वीरेन्द्र जायसवाल ने उनका आभार मानकर विदर्भ के विरोध में कार्य करने वाली, विदर्भ की जनता को गुमराह करने वाली राष्ट्रीय पार्टियों को सबक सिखाने स्वतन्त्र उम्मीदवार वीरेन्द्र जायसवाल के आटो रिक्शा के चुनाव चिन्ह को मतदान कर संसद में भेजने का आशिर्वाद मांगा है।

Related posts