गोंदिया: नागपुर विभाग पदवीधर मतदार संघ से महाविकास आघाडी के उम्मीदवार एड. अभिजीत वंजारी आज गोंदिया में

474 Views

 

हकीक़त न्यूज।

गोंदिया। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2020 हेतु नागपुर विभाग पदवीधर मतदार संघ से कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना, पिरीपा (कवाड़े गट), आरपीआई (गवई गट) व महाविकास आघाडी से अधिकृत उम्मीदवार एड. अभिजीत वंजारी आज प्रचार सभा बैठक हेतु गोंदिया आ रहे है।

    वे शाम 4 बजे गोंदिया के रिंग रोड रेलवे क्रोसिंग के समीप द्वारका लॉन में महाविकास आघाडी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक लेंगे, पश्चात शाम 7 बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगे।
  बता दे कि नागपुर विभाग पदवीधर मतदार संघ के चुनाव में महाराष्ट्र विधानपरिषद की सीट भाजपा के पाले में पिछले पांच दशक से रही है। इस बार भाजपा ने नागपुर के महापौर संदीप जोशी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज युवा नेतृत्व की कमान संभाले हुए एड. अभिजीत वंजारी को महाविकास आघाडी का उम्मीदवार बनाया गया है। आघाडी इस बार एकजुटता से सक्रिय होकर भाजपा के इस गढ़ को तोड़कर इतिहास रचने का प्रयास कर रही है।
   एड. अभिजीत वंजारी पिछले कई वर्षों से शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्य में सक्रियता से कार्य कर रहे है। वे वंजारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सचिव है। वही गोविंदराव वंजारी फाउंडेशन के संस्थापक सचिव है। इस ग्रुप के अनेको कॉलेज है जहां लाखो विद्यार्थी अध्ययनरत है। सैकडों शिक्षक शिक्षा का पाठ पढ़ा रहे है।
   एड. अभिजीत वंजारी का संकल्प है कि सृजनशील समाज की स्थापना हो, दर्जेदार शिक्षा का स्तर बड़े, आर्थिक कमजोर लोगो को शिक्षा में मदद मिले, रोजगार के साधन मिले तथा उनके कौशल विकास हेतु सरकारी सहायता प्रदान हो। इसके साथ ही वे विदर्भ के सभी जिलों में पर्यटन के बढ़ावे के साथ रोजगार की संधि, उद्योग व्यवसाय पर जोर देकर सुजलाम-सुफलाम विदर्भ हेतु संकल्पित है।

Related posts