मुस्लिम महिलाओं द्वारा कल रामनगर में महिलाओं के भव्य सम्मेलन का आयोजन.. 

316 Views

 

गोंदिया। (2फरवरी)
राजमाता जिजाऊ, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती निमित्त कल 3 जनवरी को रामनगर के मनोहर कॉलनी रोड पर मुस्लिम महिला बचत गट द्वारा भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
महिला सम्मेलन रामनगर में मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहली बार आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की शुरुवात दोपहर 12 बजे फुले, साहू, आंबेडकर के विचारों से होंगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगळे, निवासी उपजिलाधिकारी स्मिता बेलपत्रे, एसडीओ पर्वणी पाटील, होम डीवायएसपी नंदिनी चानपुरकर, शिक्षणाधिकारी कादर शेख, रामनगर पुलिस थाना के पीआई सन्देश केंजले, मोनीता चौधरी, तहसीलदार शमशेर पठान, संजय संगेकर-माविम, रोहिणी साखरे-माविम, मुख्य मार्गदर्शक मोहसिन खान आदि मान्यवर उपस्थित रहेंगे।
महिला सम्मेलन का महिलाओं द्वारा लाभ उठाने की अपील मुस्लिम महिला बचत गट रामनगर की अध्यक्ष नाजमा क़ुरैशी, शमीम अली, नसरीन क़ुरैशी, नाजनीन शेख, अमरीन क़ुरैशी, आसमा शेख, फिरोजा क़ुरैशी, रेशमा शेख, शमा शेख और शगुफ्ता अली ने की है।

Related posts