“प्रयास” की ब्लड टीम ने दुर्लभ रक्त AB निगेटिव जुटाकर महिला मरीज को पहुँचाई मदद..

521 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। रक्त में सबसे दुर्लभ प्रकार AB निगेटिव रक्त को माना जाता है। रक्तदाताओं में इसका मात्र 1 प्रतिशत है। इस ग्रुप के ब्लड वाले को रक्त मुहैया कराना बड़ा मुश्किल है। पर गोंदिया शहर में प्रयास जैसी सेवाभावी संस्था निश्वार्थ रूप से कार्य कर आवश्यक लोगों ब्लड की मदद निरंतर पहुँचाने का कार्य कर रही है।
हाल ही में गोंदिया स्थित बाई गंगाबाई महिला जिला शासकीय अस्पताल में भर्ती महिला मरीज माधुरी वाड़वे को तत्काल AB निगेटिव रक्त की जरूरत पड़ गई। ब्लड की सूचना प्रयास बहुउद्देश्यीय सेवा संस्था के सचिव कपिल बावनथड़े को शोभित पेडलेवार द्वारा प्राप्त हुई और AB निगेटिव ब्लड के बारे में बताया गया।
कपिल बावनथड़े ने बिना समय गवाएं अपने सहयोगी AB निगेटिव रक्तदाता महेश सेवईवार से संपर्क कर सूचित किया। तत्काल रक्तदाता महेश सेवईवार गंगाबाई अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुँचे और AB निगेटिव रक्त देकर महिला मरीज को मदद पहुँचाई।

प्रयास सेवा संस्था के इस पुनीत कार्य पर महिला के परिजनों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। ब्लड डोनेशन के दौरान कपिल बावनथडे, राकेश भैलावे, मोनु मेश्राम, शोभित पैडलेवार उपस्थित रहे।

इस कार्य के लिए विशेष सहयोग केतन तुरकर, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, रमण उके, कान्हा बघेले, चेतन पारधी, योगी येडे, प्रतीक पारधी व प्रयास रक्त सेवा संस्था गोंदिया की टीम का रहा।

समय पर ततपरता दिखाकर रक्तदान करने पर रक्तदाता महेश सेवईवार का प्रयास बहुद्देशीय सेवा संस्था गोंदिया की ओर से बहुत बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related posts