गोंदिया के “मिल्खा” मुन्नालाल यादव का दुबई मैराथन में जलवा, भारत को दिलाएं 4 गोल्ड मेडल

2,031 Views

कल आएंगे विदर्भ एक्सप्रेस से गोंदिया…

जावेद खान।
गोंदिया। विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जीत का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले गोंदिया के 81 वर्षीय “मिल्खा” मुन्नालाल यादव ने दुबई में आयोजित अंतराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कर 4 गोल्ड मैडल अपने नाम करते हुए भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है।
मुन्नालाल यादव ने हाल ही में जून 2023 में देहरादून में आयोजित मास्टर मैराथन में महाराष्ट्र राज्य की ओर से हिस्सा लेकर 100, 200 मीटर तथा 5 किमी स्पर्धा में फर्स्ट आकर गोल्ड मैडल जीतकर महाराष्ट्र का और गोंदिया जिले का सिर ऊंचा किया था।
अब दुबई में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन में  100 मीटर दौड़ में प्रथम (गोल्ड मेडल), 200 मीटर दौड़ में प्रथम (गोल्ड मेडल), 5 की. मी. दौड़ में प्रथम (गोल्ड मेडल) तथा लॉंग जंप में प्रथम (गोल्ड मेडल) जीतकर पूरे भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है।
मुन्नालाल यादव की इस शानदार जीत पर पूरे जिले में उनकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बधाई दी जा रही है। अनेक लोग उन्हें फोन कर बधाई दे रहे है।
गोंदिया के “मिल्खा” मुन्नालाल यादव जीत का सेहरा बांधकर कल 01 नवंबर को विदर्भ एक्सप्रेस से गोंदिया आ रहे है। उनके आगमन को लेकर उनके जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है।

Related posts