सांसद प्रफुल पटेल की पहल पर धान खरीदी की जल्द होगी समस्या दूर.. 1 नवंबर को मुंबई में होगी बैठक

250 Views

 

गोंदिया। धान खरीदी संस्थाओं की बाधाओं, धान खरीदी से संबंधित नियमों व शर्तों के कारण खरीफ सीजन के लिए धान खरीदी केंद्र शुरू करने में हो रही देरी की स्थिति में एक बार फिर सांसद प्रफुल पटेल ने क्षेत्र के किसानों की चिंता की है, तथा श्री पटेल ने गोंदिया भंडारा जिले में धान खरीदी तत्काल शुरु करने एवं किसानों को बोन प्रदान करने संबंधी विषयों पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से चर्चा की, जिसके बाद 30 अक्टूबर को बैठक नहीं होने की स्थिति में धान खरीद में बाधा बन रही सभी समस्याओं के समाधान के लिए सांसद प्रफुल पटेल की पहल पर नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने मुंबई में 1 नवंबर को सांसद प्रफुल पटेल की प्रमुख उपस्थिति में बैठक आयोजित की है। इस बैठक में सांसद प्रफुल पटेल के साथ पूर्व विधायक राजेंद्र जैन भी मौजूद रहेंगे और गोंदिया भंडारा संहित समूचे विदर्भ में धान खरीदी की समस्या का समाधान करेंगे। गौरतलब है कि इस बैठक में विशेष रूप से खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल एवं आदिवासी विकास मंत्री विजय गावित के साथ ही विभागीय अधिकारी और गोंदिया भंडारा जिले के सभी विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो कि गोंदिया भंडारा सहित पूर्वी विदर्भ के सभी जिले धान उत्पादक है। किसानों का धान सरकारी आधार मूल्य पर नियम एवं शर्तों के तहत संस्थाओं के माध्यम से खरीदा जाता है, लेकिन, विपणन विभाग से कमीशन कम होने, क्रय संस्थाओं पर बोझ, वसूली, धान की नमी के कारण घाटा होने से धान खरीदने की दिक्कत संहित अनेक प्रश्न धान क्रय संस्थाओं के सामने चुनौती बनते हैं। नतीजतन, धान खरीदी केन्द्र अब तक शुरू नहीं हो सके हैं, वहीं दूसरी ओर खरीफ सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अल्पावधि धान की कटाई व मड़ाई शुरू हो गई है। इससे किसान चिंतित है, जिसके चलते पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा कि खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों को बोनस देने एवं धान खरीदी केन्द्र तत्काल शुरु करने को लेकर सांसद प्रफुल पटेल से चर्चा कर किसानों की जरुरतों के संबंध में सांसद प्रफुल पटेल की जरुरतों का ध्यान दिलाया। जिस पर सांसद प्रफुल पटेल ने तत्काल धान खरीदी में आ रही समस्याओं के समाधान के संबंध में राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से चर्चा की।

इस संबंध में बैठक बुलाकर खरीद संकट को दूर करने के अनुरोध के अनुरूप खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक ३० अक्टूबर के स्थान पर अब एक नवंबर को बुलाई गई है। इस बैठक में सांसद प्रफुल पटेल, आदिवासी विकास मंत्री विजय गावित के साथ पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, गोंदिया भंडारा जिले के सभी विधायकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि क्षेत्र के किसानों और धान खरीदी केन्द्र की सभी समस्याओं को लेकर सभी विषयों पर मुंबई मंत्रालय में मंत्री श्री भुजबल एवं गावित व अधिकारियों के साथ चर्चा कर किसानों के हित में निर्णय लिये जाएंगे। सांसद प्रफुल पटेल ने यह भी कहा कि क्षेत्र के किसानों के हित में उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Related posts