‘गोंदिया की महारानी’ को मुंबई निवासी भक्त द्वारा अर्पित होंगा 21 इंच का स्वर्ण निर्मित रानीहार..

585 Views

 

गोंदिया। ‘गोंदिया की महारानी’ के नाम से प्रसिद्ध किशोर इंगले चौक, सिविल लाईन्स, गोंदिया (महाराष्ट्र) स्थित माँ दुर्गा नवरात्र उत्सव इस वर्ष अक्टूबर 2023 में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में सतत 55वें वर्ष में असीम श्रद्धा व विश्वास लोकसहभाग एवं जनसहयोग, मान्य सांस्कृतिक परंपराओं से अधिष्ठित माँ दुर्गा की विशाल महापूजा एवं अनुष्ठान विशाल समारोह के साथ लोकउत्सव-2023 हर्षोल्लास पूर्ण संपन्न होने जा रहा है।

ऐसा माना जाता है कि किशोर इंगले चौक, सिविल लाईन्स, गोंदिया में स्थापित ‘गोंदिया की महारानी’ माँ दुर्गा भक्तों की मनोकामना पूर्ण करनेवाली हैं, जिसके कारण यह भक्तों की अपार श्रद्धा एवं विश्वास का स्थान है।

इसी के चलते “गोंदिया की महारानी” माँ दुर्गा के अनन्य भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने इस वर्ष माँ के चरणों में स्वर्ण निर्मित रानीहार अर्पित करने जा रहे हैं।

मुंबई निवासी भक्त द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर अपनी असीम श्रद्धा एवं विश्वास के साथ 21 इंच लंबाई का स्वर्ण निर्मित रानी हार मंगलवार, दि. 17 अक्टूबर 2023 को रात्रि ठीक 8 बजे पूजा-पाठ कर गोंदिया की महारानी माँ दुर्गा को अर्पण करेंगे। तत्पश्चात माँ दुर्गा की आरति होगी। आरती उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ‘गोंदिया की महारानी’ माँ दुर्गा को मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  3.5 फीट लंबा स्वर्ण निर्मित लक्ष्मी हार, 11 तोले स्वर्ण निर्मित रानी हार, 2.5 किलो एवं 1 किलो चाँदी के छत्र, 1 किलो चाँदी के चरण पादुका, चाँदी की 3 थालियाँ एवं अन्य भेंट वस्तुएँ माँ के चरणों में अर्पित किये गए हैं।

भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने के कारण प्रतिवर्ष भक्तों की संख्या में अपार वृद्धि हो रही है। समिति ‘गोंदिया की महारानी’ माँ दुर्गा के सभी भक्तों से निवेदन करती है कि स्वर्ण निर्मित रानी हार के दर्शन, पूजन एवं आरति में सहपरिवार उपस्थित रहकर इस स्वर्णिम ऐतिहासिक पर्व के साक्षी बनें।

समिति द्वारा गोंदिया की महारानी माँ दुर्गा के सभी भक्तों से आह्वान करती है कि इस भव्य महापूजन एवं लोक उत्सव हेतु खुले हृदय से सहयोग एवं सहभाग करें। समिति का बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता ‘गोंदिया की महारानी’ के नाम से खाता क्रमांक 59070100012360, आईएफएससी कोड : BARB0GORELA है।

‘गोंदिया की महारानी’ माँ दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करें, अपना आशीर्वाद दें, स्वस्थ रखें, माँ दुर्गा के चरणों में समिति यह प्रार्थना करती है।

Related posts