गोंदिया: सीएम से मिलें जनता के आमदार, प्रस्ताव पर कराए हस्ताक्षर, अब जल्द होगा 3.5 करोड़ राशि का भुगतान..

317 Views
प्रतिनिधि। 5 सितंबर
गोंदिया। पिछले कुछ दिनों पूर्व चुटिया ग्राम के सैकड़ों किसानों ने श्रीराम अभिनव सहकारी संस्था द्वारा धान बिक्री का भूगतान पिछले 3 माह से नहीं किये जाने, व गड़बड़ी होने का आभास होने पर न्याय हेतु विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय समक्ष आंदोलन किया था।
विधायक विनोद अग्रवाल ने सभी किसानों को आश्वस्त किया था कि वे किसानों के साथ ततपरता से खड़े होकर शासन से धान बिक्री का पैसा दिलवाएंगे। उस दौरान डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने विधायक विनोद अग्रवाल को संदेश देकर आश्वस्त कर दिया था कि सभी पीड़ित किसानों को भुगतान दिया जाएगा।
4 सितंबर को विधायक विनोद अग्रवाल स्वयं मुंबई पहुँचकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सह्याद्री भवन में मिले। उन्होंने उक्त प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर करवाये। अब जल्द ही किसानों के करीब 3.5 करोड़ रुपये के भुगतान का आदेश जारी किया जाएगा।
जनता के आमदार ने किसान भाइयों से किया अपना वादा पूर्ण किया। उन्होंने कहा, मैं सदैव किसानो के हितों के लिए उनके साथ खड़ा हूँ। जिन लोगों ने गलती की है, किसानों से धोखाधड़ी की है उनपर भी कार्रवाई हेतु मैं किसानों की इस लड़ाई को जारी रखूगा। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया।

Related posts