गोंदिया: अंशुल बिसेन को भाजयुमो ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनें सोशल मीडिया के जिला सहसंयोजक..

661 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। भारतीय जनता पार्टी, गोंदिया जिले की युवा मोर्चा इकाई की हाल ही में जारी जिला कार्यकारिणी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ओम कटरे ने गोंदिया निवासी निष्ठावान युवा कार्यकर्ता अंशुल बिसेन की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बेहतर गतिविधियों को देखते हुए उन्हें पक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए जिला भाजयुमो सोशल मीडिया सेल का सहसंयोजक पद पर नियुक्त किया है।

गौर हो कि, अंशुल बिसेन भाजयुमों में रहकर पक्ष को निरंतर बढ़ाने हेतु कार्य कर रहे थे। उनकी कार्यशैली को देखकर ही उन्हें जिलाध्यक्ष ओम कटरे द्वारा इस पद की जवाबदारी दी गई। गौर हो कि अंशुल बिसेन की सोशल मीडिया के साथ ही युवाओ के बीच अच्छी पकड़ बनी हुई है।

पार्टी से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अंशुल बिसेन ने पक्ष को सदैव निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का भरोसा जताया एवं प्राप्त सोशल मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी देने पर पक्ष प्रमुखों का आभार माना।

उनकी नियुक्ति पर पक्ष के भंडारा-गोंदिया जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र अंजनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष केशवराव मानकर, विधायक विजयभाऊ रहांगडाले, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ओम कटरे, जिला संगठनमंत्री संजीव कुलकर्णी, भाजपा युवा मोर्चा जिल्हा महामंत्री कुणाल बिसेन, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजयुमो कार्यकर्ता ने बधाई दी।

Related posts