प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का 8वां स्थापना दिवस व सत्कार समारोह 1 सिंतबर को..

2,452 Views

 

शिक्षा, कला, कृषि, साहित्य, समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे जिला गौरव पुरस्कार से सम्मानित..

30 अगस्त/ प्रतिनिधि
गोंदिया। पत्रकारों की संस्था ” प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया” इस वर्ष 1 सिंतबर 2023 को अपना 8वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा जिले में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रत्नों को जिला गौरव पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस साल प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का स्थापना दिन व सत्कार समारोह 1 सितंबर को होटल जिंजर ( द गेटवे होटल), बालाघाट रोड में शाम 6 बजे आयोजित किया गया है।

समारोह में उद्घाटक के रूप में क्षेत्र के सांसद सुनील मेंढे, अध्यक्ष के रूप में संस्था अध्यक्ष अपूर्व मेठी, विशेष अतिथि विनोद अग्रवाल (विधायक), चिन्मय गोतमारे (जिलाधिकारी), डॉ. परिणय फुके (पूर्व पालकमंत्री), राजेन्द्र जैन (पूर्व विधायक), अशोक इंगले (पूर्व नप अध्यक्ष), पीयूष दिगावंकर ( अदानी पॉवर) आदि की गरिमामय उपस्थिति में उनके हस्ते सत्कारमूर्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

ये होंगे जिला गौरव पुरस्कार से सम्मानित..

प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया द्वारा जिन्हें इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जा रहा है उनमें सामाजिक सेवा हेतु श्री रघुनाथ भुते (स्व. रणजीत भाई जसानी स्मृति प्रीत्यर्थ जिला गौरव सामाजिक सेवा पुरस्कार), श्री जीवनेश मिश्रा ( स्व. रामकिशोर कटकवार स्मृति प्रीत्यर्थ जिला गौरव कर्तव्यनिष्ठ पुरस्कार), सौ. योगिता दिनेश मौजे ( स्व. रामदेव जायस्वाल स्मृति जिला गौरव कलारत्न पुरस्कार), सौ. त्रिवेणी गोविंद तुरकर (स्व. मोहनलाल चांडक स्मृति प्रीत्यर्थ जिला गौरव कृषिरत्न पुरस्कार), शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्री मंगलमूर्ति सयाम ( सहयोग संस्था के माध्यम से जिला गौरव शिक्षा पुरस्कार), क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को गौरान्वित करने पर श्री मुन्नालाल यादव ( स्व. प्रा. डॉ योगेश नासरे स्मृती प्रित्यर्थ जिला गौरव खेल रत्न पुरस्कार), पर्यावरण व स्वास्थ्य पर निरतंर कार्य करने वाले साइकिलिंग संडे ग्रुप को (विशेष गौरव पुरस्कार) एवं प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के जीवन गौरव पुरस्कार हेतु वरिष्ठ पत्रकार श्री विजयकुमार लाटा को गौरान्वित किया जाएगा।

इन्होंने की उपस्थिति की अपील…

प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के 8वें स्थापना दिवस व सत्कार समारोह में सत्कारमूर्तियों की हौसला अफजाई हेतु उपस्थिति की अपील संस्था के उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, जयंत शुक्ला, सचिव रवि आर्य, कोषाध्यक्ष हिदायत शेख, कार्यकारिणी सदस्य- अंकुश गुंडावार, कपिल केकत, हरिंद्र मेठी, आशीष वर्मा, प्रमोद नागनाथे, मुकेश शर्मा, आर.एच. चौबे, नरेश रहिले, जावेद खान, भरत घासले, दीपक जोशी, सौ. अर्चना गिरी, आर.व्ही. जोशी, बिरला गणवीर, योगेश राऊत व समस्त प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया परिवार ने की है।

Related posts