गोंदिया: राइफल शूटिंग में “राहुल गाँधी” और अर्थव ठाकुर का डिवीजनल शूटिंग के लिए चयन

1,080 Views
प्रतिनिधि। 29 अगस्त
गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य पुणे सेवा संचालनालय, क्रीड़ा परिषद व गोंदिया जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय क्रीड़ा संकुल द्वारा आयोजित शालेय जिला स्तरीय राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्टार इंटरनेशनल स्कुल के कक्षा 7वीं के छात्र खिलाडी राहुल गाँधी ने अपने 14 वर्ष के आयु गट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसी तरह 17 वर्ष के आयु गट में अथर्व ठाकुर कक्षा दसवीं के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नागपुर विभागीय स्पर्धा के लिए चयनित होकर गोंदिया को गौरान्वित किया।
राहुल गाँधी और अर्थव ठाकुर की इस सफलता पर गोंदिया एजुकेशन सोसायटी के सचिव राजेंद्र जैन, संचालक निखिल जैन, जगदीश अग्रवाल, श्रीमति मैत्री मिश्रा मैडम व सभी स्टार इंटरनेशनल स्कुल ने बधाईया दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts