1,881 Views गोंदिया। शहर के सूर्याटोला स्थित बांध तालाब परिसर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रदीप अपाले पर एक अज्ञात बदमाश ने पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर लगातार दो वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ की उंगली में पहनी सोने की अंगूठी लूट ली और मौके से फरार हो गया। घटना…
Read Moreस्व. अजितदादा पवार जयंती पर रजेगांव में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों नागरिकों ने उठाया लाभ
680 Views गोंदिया | प्रतिनिधि जनसेवा सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकनेता स्व. अजितदादा पवार की जयंती के अवसर पर गोंदिया तहसील के रजेगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सांसद प्रफुल पटेल एवं राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। विभिन्न बीमारियों का परीक्षण कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयों का…
Read Moreनई दिल्ली: लोधी समाज व अन्य 33 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने केंद्रीय मंत्री खटिक से सांसद प्रफुल पटेल व जैन ने की मांग
731 Views नई दिल्ली। 22 जुलाई आज संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिकजी से सांसद श्री प्रफुल पटेल एवं सांसद श्री राजेंद्र जैन ने भेंट कर लोधी समाज को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल किए जाने के संबंध में सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान श्री प्रफुल पटेल ने अवगत कराया कि महाराष्ट्र में निवासरत 33 जातियों, जिनमें लोधी जाति भी शामिल है, इनको राज्य की पिछड़ा वर्ग सूची में स्थान प्राप्त है। किंतु इन्हें अब तक केंद्रीय पिछड़ा…
Read Moreगोंदिया: मुर्री ग्राम पंचायत के 7 सदस्यों को बड़ी राहत, कलेक्टर के सदस्यता समाप्ति आदेश पर अपर आयुक्त की अंतरिम रोक..
477 Views नागपुर/गोंदिया: गोंदिया जिले की मुर्री ग्राम पंचायत के सात सदस्यों को बड़ी कानूनी राहत मिली है। नागपुर के अपर आयुक्त ने गोंदिया जिलाधिकारी द्वारा पारित सदस्यता समाप्ति के आदेश पर अंतरिम स्थगन (स्टे) देते हुए संबंधित सदस्यों को राहत प्रदान की है। जानकारी के अनुसार, गोंदिया जिलाधिकारी ने 2 जुलाई 2026 को मुर्री ग्राम पंचायत के सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के खिलाफ संबंधित सदस्यों ने नागपुर के अपर आयुक्त के समक्ष अपील दायर की। मामले की सुनवाई 20 जुलाई…
Read More‘डबल मनी’ महाघोटाला, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायने सहित 8 गिरफ्तार
911 Views डायरी खोलेगी करोड़ों के काले खेल का राज, 500 करोड़ से ज्यादा के नेटवर्क का खुलासा क्राइम रिपोर्टर। बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सामने आए बहुचर्चित डबल मनी निवेश घोटाले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कथित मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायने सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क करीब 500 से 600 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस का मानना है कि आगे कई और बड़े खुलासे होने के साथ-साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो…
Read More


