एनसीपी नागपुर शहर में शहजाद शेख को बड़ी जिम्मेदारी; शहर महासचिव पद पर नियुक्ति

331 Viewsप्रतिनिधि। नागपुर। राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (एनसीपी) नागपुर शहर ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहजाद शेख को शहर महासचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगसिंह परिहार, पूर्व विरोधी पक्ष नेता तानाजी वनवे, पार्टी के शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। शहजाद शेख पिछले अनेक वर्षों से नागपुर शहर के हसनबाग, नंदनवन, सक्करदरा, ताजबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय…

Read More

राज्य अभियंता संघटना के जिलाध्यक्ष बने इंजि. अब्दुल रहमान (बब्लू सैय्यद)

355 Views गोंदिया। राज्य अभियंता संघटना, जिला गोंदिया के जिलाध्यक्ष पद पर इंजि. अब्दुल रहमान (बबलू सैयद) की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र राज्य अध्यक्ष श्री मिलिंद भोसले, राज्य महासचिव श्री राजेश देशमुख, पूर्व विदर्भ अध्यक्ष इंजि. दीपेश कोलुरवार एवं राज्य उपाध्यक्ष इंजि. मोईन खान के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर आदिल शेख, मंगेश नागफासे एवं ओमीत सोनेवाने सहित संघटना के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने इंजि. अब्दुल रहमान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते…

Read More

GONDIA: विदर्भ के पहले ‘पुस्तकों के गांव’ का नवेगांव बांध में भव्य लोकार्पण

331 Views झाड़ीबोली साहित्य सम्मेलन को हर वर्ष 25 लाख रुपये का अनुदान; मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत की घोषणा गोंदिया, 22 अगस्त। मराठी भाषा के विकास, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और गांव-गांव में वाचन संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में गोंदिया जिले ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध नवेगांव बांध को विदर्भ का पहला ‘पुस्तकों का गांव’ बनाया गया है। राज्य के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को यहां ‘पुस्तकों के गांव’ के प्रथम…

Read More

BHANDARA|अंतरराष्ट्रीय हेनरी डुनाट मेडल के लिए रक्तवीर प्रितम राजाभोज नामांकित

655 Views महाराष्ट्र के भंडारा जिले से पहली बार हुआ चयन, स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया गया सम्मान भंडारा। विविध सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तवीर एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रितमकुमार रामरतन राजाभोज को वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय हेनरी डुनाट मेडल, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) के लिए नामांकित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र राज्य की राज्यमंत्री माधुरी सतीश मिसाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, भंडारा से…

Read More

गोंदिया: FDA का बड़ा एक्शन: चार आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं के लाइसेंस रद्द, एक को कारण बताओ नोटिस..

1,469 Views गोंदिया।(13 अगस्त), जिले में आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण और गुणवत्ता मानकों को लेकर अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आयुर्वेदिक औषधि उत्पादक कंपनियों के उत्पादन लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से आयुर्वेदिक दवा निर्माण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं एक अन्य कंपनी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की गई है। अन्न व औषधि प्रशासन की ओर से राज्यभर में चलाए जा रहे व्यापक जांच अभियान के तहत गोंदिया जिले में भी आयुर्वेदिक औषधि…

Read More