गोंदिया के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, समृद्धि महामार्ग से एयर कनेक्टिविटी तक पटेल ने खोला विकास का रोडमैप

1,014 Views  गोंदिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार (21 अगस्त) को गोंदिया शहर के रामनगर स्थित अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के विकास, सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी, रेलवे सुविधाओं तथा किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की पहल और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोंदिया के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकल्पों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पटेल ने मुंबई-नागपुर-गोंदिया समृद्धि महामार्ग के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इसके निर्माण का…

Read More

अदानी फाउंडेशन की पहल से 10 गांवों की 1,411 महिलाओं की नेत्र जांच, 1,042 को मुफ्त चश्मे

489 Views तिरोड़ा। परिवार की देखभाल में दिन-रात जुटी रहने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य और दृष्टि संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अदानी फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। अदानी पॉवर लिमिटेड तिरोड़ा के स्टेशन हेड मयंक दोशी के मार्गदर्शन तथा अदानी फाउंडेशन प्रमुख बिमूल पटेल के नेतृत्व में अदानी फाउंडेशन और संबंधित ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के 10 गांवों में विशेष महिला नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके घर के…

Read More

सांसद पटेल, कल से दो दिवसीय दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

427 Views भंडारा/गोंदिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल 20 एवं 21 अगस्त को भंडारा और गोंदिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त, गुरुवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक भंडारा स्थित शासकीय विश्रामगृह में प्रफुल्ल पटेल पार्टी पदाधिकारियों एवं…

Read More

GONDIA|नवेगांवबांध की सार्वजनिक जमीन को आरक्षित वन घोषित करने के प्रस्ताव पर विधायक बडोले ने जताई चिंता

343 Views  जिलाधिकारी से मुलाकात कर स्मशानभूमि, पर्यटनस्थल और सार्वजनिक उपयोग की भूमि के संरक्षण की मांग गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले ने नवेगांवबांध क्षेत्र की पर्यटन, स्मशानभूमि तथा सार्वजनिक उपयोग में आने वाली जमीन को आरक्षित वन घोषित करने के प्रस्ताव से उत्पन्न विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिलाधिकारी कार्यालय, गोंदिया में जिलाधिकारी से मुलाकात की। विधायक बडोले ने इस दौरान संबंधित विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए जनहित को ध्यान में रखकर उचित निर्णय लेने की मांग की। विधायक बडोले ने जिलाधिकारी के समक्ष…

Read More