शहर के विकास कार्यों को लेकर महायुति की बैठक, सांसद जैन ने विकास कार्यो को गति देने पर दिया जोर

365 Views  गोंदिया।प्रतिनिधि। गोंदिया शहर में महायुति की नगर परिषद समन्वय बैठक सांसद श्री राजेंद्र जैन व विधायक श्री विनोद अग्रवाल के प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुई बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में गोंदिया शहर के विविध विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ हि शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, नगर नियोजन (टाउन प्लानिंग) को व्यवस्थित करने तथा शिक्षा व्यवस्था को और…

Read More

11 व 12 जुलाई को सांसद प्रफुल्ल पटेल दो दिवसीय दौरे पर, भंडारा व गोंदिया में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

261 Views  गोंदिया/भंडारा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित दादा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल पटेल 11 एवं 12 जुलाई को भंडारा और गोंदिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महायुति की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दौरे के प्रथम दिन 11 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 1:00 बजे सांसद प्रफुल पटेल भंडारा स्थित लक्ष्मी सभागृह (जे. एम. पटेल महाविद्यालय के सामने) में आयोजित महायुति के भव्य सत्कार समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन सहित महायुति के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी…

Read More

गोंदिया जिला सहकारी मंडल के संचालक मंडल के चुनाव में मुकेश शिवहरे निर्विरोध निर्वाचित हुए..

579 Views गोंदिया. गोंदिया जिला सहकारी मंडल मर्यादित, गोंदिया के संचालक मंडल के वर्ष 2026-2031 के चुनाव में विभिन्न मतदाता संघों से कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. महाराष्ट्र सहकारी संस्था (समिति निर्वाचन) नियम, 2014 के नियम 32 के तहत निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की गई. इनमें मुकेश महेशजी शिवहरे भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित मतदाता संघों में प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक वैध नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.…

Read More

गोंदिया: बिरसी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार, CBI ने दर्ज की एफआईआर..

1,258 Views रिपोर्टर। 05 जुलाई नागपुर। महाराष्ट्र के गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट पर सिविल निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के एक अधिकारी और एक निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि निर्माण कार्यों के रिकॉर्ड में हेरफेर, गुणवत्ता से समझौता और फर्जी माप पुस्तिकाओं के आधार पर भुगतान कराकर AAI को 92.29 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। किनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला? CBI की एंटी करप्शन ब्रांच, नागपुर ने यह मामला संजीव…

Read More

गोंदिया: कलेक्टर के अड़ियल रवैये से खफा भीमनगर, आंबेडकर वार्ड की जनता 8 को करेंगी अंडरपास के विरोध में तीव्र आंदोलन..

983 Views  नागरिक अधिकार व सुरक्षा समिति ने पत्र परिषद में दी जानकारी.. प्रतिनिधि। 03 जुलाई गोंदिया। मुंबई-हावड़ा रेल रूट एवं गोंदिया-चंद्रपुर रेल लाइन के बीच के घणी आबादी में निवास कर रहे भीमनगर, आम्बेडकर वार्ड, सिंगलटोली, कुंभारे नगर के हजारों नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कार्य रेल प्रशासन द्वारा भूमिगत अंडर पास बनाकर किया जा रहा है। इस मामले पर जिलाधिकारी गोंदिया द्वारा बिना नागरिकों की बात सुने एकतरफा रेलवे को कार्य शुरू करने की सहमति दर्शाने पर जनता आक्रोशित हो गई है और वे अब…

Read More