सांसद प्रफुल्ल पटेल ने फोन पर चर्चा कर दी शुभकामनाएं, शिष्टमंडल ने किया अभिनंदन
गोंदिया। उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल माननीय डॉ. ढालसिंह बिसेन के प्रथम गोंदिया नगर आगमन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन के नेतृत्व में जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शिष्टमंडल ने उनसे आत्मीय भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया वहीं भारतीय जनता पार्टी से गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने शाल श्रीफल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सादर अभिनंदन किया।
![]()
इस विशेष अवसर पर सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल ने भी दूरभाष के माध्यम से राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन से चर्चा कर उनके गोंदिया आगमन पर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
![]()
इनके साथ ही नगर परिषद के नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले, नगरसेवक लोकेश (कल्लू) यादव, सुरेश हर्षे, राकेश ठाकुर, पंकज यादव, सुनील भालेराव, विजय रगड़े, क्रांति जायसवाल, प्रेमकुमार रहांगडाले, एड. योगेश अग्रवाल, सहित अनेक नेताओ व शिष्टमंडल ने प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
![]()
शिष्टमंडल ने राज्यपाल महोदय के प्रथम नगरागमन को गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की। इस आत्मीय मुलाकात ने क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक संबंधों में सौहार्द और पारस्परिक सम्मान की भावना को भी अभिव्यक्त किया।
