GONDIA: रावण जला, अधर्म हारा और गूंजा जय श्रीराम; शंकर चौक दशहरा उत्सव में दिखा आस्था का अद्भुत जनसैलाब

37 Views

गोंदिया। श्री शंकर चौक दशहरा उत्सव समिति की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को सिंधी स्कूल खेल मैदान, सिंधी कॉलोनी, गोंदिया में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात 8:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर दशहरा पर्व की खुशियां मनाईं। जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रावण दहन के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत झलक भी प्रस्तुत की।

दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो मनुष्य को अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए श्री शंकर चौक दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन ने नागरिकों में उत्साह और उल्लास का संचार किया। रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस ऐतिहासिक धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा के साक्षी बनकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम की सफलता में समिति के प्रोजेक्ट चेयरमैन रिंकू आसवानी, अध्यक्ष मुकेश नोतानी (बाबा), मंच संचालक किशोर तलरेजा, कोषाध्यक्ष अविनाश जयसिंघानी, सचिव रोहित माखिजा, उपाध्यक्ष हितेश चंदवानी, प्रो. चेयरमैन प्रकाश दिवानी एवं रिक्कू आसवानी सहित सलाहकार दीपक तिलवानी, प्रवीण मेघवानी तथा एड. कैलाश बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Related posts