राष्ट्रवादी कांग्रेस की कल राकांपा भवन में अहम बैठक, संगठनात्मक मजबूती, जिप-पंस चुनावों की तैयारी और SIR पर होगा मंथन

68 Views

 

गोंदिया,(5 अक्तूबर)| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की तैयारियों को लेकर कल मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को गोंदिया के रेलटोली स्थित राष्ट्रवादी भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल एवं सांसद श्री राजेंद्र जैन साहेब के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है।

बैठक में तालुका कार्यकारिणी के पुनर्गठन, राष्ट्रवादी युवक संगठन को अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर एसआईआर (SIR) कार्य की तैयारी, संगठन के विस्तार तथा आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों को लेकर रणनीति, कार्ययोजना और आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केतन शिवशंकर तुरकर ने बताया कि बैठक में जिला, तालुका एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, विद्यार्थी संगठन तथा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुखों की उपस्थिति अपेक्षित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

बैठक का आयोजन कल मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे रेलटोली, गोंदिया स्थित राष्ट्रवादी भवन कार्यालय में किया गया है। बैठक में आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर भी दिशा तय किए जाने की जानकारी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष केतन तुरकर द्वारा दी गई है।

Related posts