कैरियर जोन की रेकॉर्ड सफलता, RE-NEET परीक्षा में 45 से अधिक विद्यार्थी MBBS हेतु हुए पात्र..

149 Views

 

गोंदिया। प्रतिनिधि
गोंदिया शहर के हड्डीटोली मार्ग पर स्थित शिक्षाविद रोहित झा के प्रतिनिधित्व में आईआईटी – जेईई एवं नीट के संदर्भ में संचालित कैरियर जोन के छात्र छात्राओं ने हर वर्ष की तरह एक बार फिर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (नीट) की परीक्षाओं में रिकार्ड सफलता प्राप्त कर गोंदिया जिले को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष री नीट परीक्षा में कैरियर जोन संस्थान के 45 से अधिक विद्यार्थियों ने एमबीबीएस प्रवेश हेतु आवश्यक योग्यता प्राप्त कर कैरियर जोन के साथ-साथ पूरे गोंदिया जिले और विदर्भ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
टॉपर्स की सूची..
संस्थान की टॉप परफॉर्मर सूची में मुस्कान रहांगडाले ने 607 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं वीर कुमार ने 600 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान की छात्रा सुफियान खान ने 594, गौरव भेलावे ने 588, यूक्ता लोहकर ने 573 तथा शिरीष कात्रे ने 572 अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त आस्था कात्रे (573), येश्वरी गजभिये (571), रोहिणी लांजेवार (571), तनुश्री नाकतोडे (561), कलश लिल्हारे (560), मृगेंद्र उपवंशी (560), वंशिका कात्रे (558), सोहम गुरव (558) और सहर्ष भुरे (555) ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। श्रीवंश रहांगडाले (554), तन्मय हरिणखेड़े (554), पलक तिघरे (550), लव टेंभरे (543), वेदांत राउत (540), पूजा मोहरे (536), प्रतिज्ञा टेंभुरनीकर (534), साक्षी पटले (533), शोधशी कनोजे (532) और निहाल बानोथे (529) ने भी संस्थान की सफलता में योगदान दिया। वहीं सूरभी पारधी (528), रोहन ढेकावार (527), प्रणव नागपुरे (524), दामिनी पाटले (522), पार्थी अपार (515), आस्था अग्रवाल (514), विप्लव खोब्रागड़े (513), नमन लोहभरे (509), प्रज्ञा पाटील (507), प्रतीक नागपुरे (505) और केशिका लिल्हारे (500) ने भी 500 से अधिक अंक अर्जित कर मेडिकल प्रवेश हेतु अपनी योग्यता सिद्ध की।
उल्लेखनीय है कि इनमें से कई विद्यार्थी फ्रेशर श्रेणी में शामिल थे, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह असाधारण सफलता हासिल कर कैरियर जोन की शिक्षण पद्धति की गुणवत्ता को साबित किया।
डायरेक्टर रोहित झा ने जताया आभार..
इस ऐतिहासिक सफलता पर कैरियर जोन के डायरेक्टर रोहित झा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा — यह परिणाम केवल आंकड़े नहीं हैं, यह हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और हमारी टीम की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं। कैरियर जोन में हम हर विद्यार्थी की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देने का प्रयास करते हैं। श्री झा ने आगे कहा कि विदर्भ क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा को सुलभ बनाना उनका मिशन रहा है, और कैरियर एक्सवन इस दिशा में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में संस्थान और भी बेहतर परिणाम देकर गोंदिया को विदर्भ के शिक्षा मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

गौरतलब है कि रोहित झा के नेतृत्व में कैरियर जोन ने पिछले कई वर्षों से गोंदिया एवं आसपास के क्षेत्र में आईआईटी, जेईई और नीट की तैयारी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अनुभवी फैकल्टी, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित शिक्षण पद्धति के दम पर संस्थान लगातार बेहतरीन परिणाम देकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related posts