भंडारा | प्रतिनिधि
भंडारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने सहभागिता करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।
![]()
बैठक के दौरान सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद नागरिक तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
![]()
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने, आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सांसद प्रशांत पडोले, विधायक राजुभाऊ कारेमोरे, जिलाधिकारी भंडारा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति तथा आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
