नप चुनाव में सिंधी कॉलोनी से भाजपा का चेहरा बनें रिंकू आसवानी”, प्रभाग 20 से देखे जा रहे भावी नगरसेवक

464 Views

 

प्रतिनिधि। 09 अक्तूबर
गोंदिया। नगर के 44 वार्डो के 22 प्रभागों के आरक्षण घोषित होते ही नगर परिषद चुनाव की घँटी बज गई है। एक तरफ नगराध्यक्ष पद के लिए ओबीसी जनरल सीट को लेकर दावेदारी की राजनीति गर्मा गई है वही नगरसेवक के लिए राजनीतिक पार्टियों से प्रबल दावेदारों के रूप में चेहरे भी फ्रंट पर दिखाई दे रहे है।

शहर का प्रभाग 20 सिंधी कॉलोनी का मुख्य क्षेत्र है। यहां एक जनरल सीट तो दूसरी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित सीट है। प्रभाग 20 से 1 सीट जनरल होते ही सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य करने वाले रिंकू आसवानी का चेहरा सामने आ रहा है। रिंकू आसवानी सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोहर आसवानी के बेटे है। इस क्षेत्र में रिंकू भाजपा के सक्रिय और कट्टर कार्यकर्ता है।

रिंकू आसवानी पिछले अनेक वर्षो से क्षेत्र की नागरिकों की समस्या, क्षेत्र में होने वाली विभिन्न समस्या के समाधान एवं क्षेत्र को विकसित और सुविधाओं से सुसज्जित बनाने पर निरंतर कार्य कर रहे है। उनके इन्ही समाजसेवी कार्यो को देख आरक्षण घोषित होते ही प्रभाग 20 से भाजपा से भावी नगरसेवक के रूप में उन्हें अभी से देखा जा रहा है।

गौरतलब है सिंधी कॉलोनी क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। विधायक विनोद अग्रवाल को इस क्षेत्र से बंपर लीड मिली थी। रिंकू आसवानी एवं उनके समर्थक मित्रमंडल को विधायक विनोद अग्रवाल का सदैव भरपूर सहयोग प्राप्त होता रहा है। रिंकू आसवानी को यह नही कह सकते कि वे चुनाव आते ही सक्रिय हुए है। उनका जनसंपर्क प्रतिदिन क्षेत्र में निरंतर जारी है जो उनके भावी नगरसेवक बनने तक का सफर तय करता है।

Related posts