621 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। अपने गृहनगर गोंदिया में विविध कार्यक्रमों में शिरकत करने आये देश के नेता एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल की आने की खबर लगते ही उनके रामनगर स्थित निवास बगीचे में मिलने वालों का जनता दरबार भर गया।

सुबह से ही आम नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सांसद पटेल से भेंट हेतु जुटे दिखाई दिए। सांसद पटेल ने सभी से मुलाकात की, उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और उसे पूरा करने का भरोसा जताया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सांसद प्रफुल्ल पटेल पर विश्वास व्यक्त कर गोंदिया और तिरोड़ा तहसील के अनेक लोगों ने उनके हस्ते पक्ष का दुप्पटा पहनकर पक्ष प्रवेश किया।
इनका रहा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश..
अरुण नागोजी गजभिये, संचालक कृषि उत्पन्न बाजार समिती गोंदिया, गोंदिया शहर से रुपेश विजयकुमार नशिने, सचिन अवस्थी, सब्बू अग्रवाल, अभय अग्रवाल, प्रकाश जगतराम, रजनीताई कुंभारे सरपंच सीतेपार, दिलदार रंगारी सामाजिक कार्यकर्ते सीतेपार तालुका तिरोडा सहित गोंदिया तालुका से ग्राम बनाथर के धनंजय गुप्ता, अशोक बरवे, दिनेश दवणे, हनस बरवे, कुमार बिसेन ने घर वापसी की।