हमसें ज्यादा कोई शिक्षित था, तो वो मनोहरभाई पटेल थे- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

352 Views
प्रतिनिधि। 09 फ़रवरी
गोंदिया। प्रफ़ुल्ल पटेल लगातार 34 साल से सांसद हैं। मैंने उनसे बहोत कुछ सीखा है। वे अक्सर गोंदिया,भंडारा के विकास की बाते करते रहते थे, गुणगान करते रहते है। पर ये सब हमने सुना था। पर आज जब हमें यहां आने का अवसर मिला तो साक्षात इसकी अनुभूति हो रही है। जो देखा वो अभूतपूर्व और अकल्पनीय है। इस क्षेत्र की पहचान देश और दुनिया में बन रही है। उक्त संबोधन देश के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री श्री गोयल मनोहरभाई पटेल की 119वीं जयंती समारोह पर आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के स्वर्ण पदक समारोह में बोल रहे थे।
इस दौरान मंच पर जुबिलेंट साइंसेज के प्रबंध निदेशक हरिशंकर भरतिया, पूर्व सांसद नरेश गुजराल, उद्योजक मोहित गुजराल, गोंदिया शिक्षण संस्था की अध्यक्ष वर्षाताई पटेल, विधायक विनोद अग्रवाल, विजय रहांगडाले, राजकुमार बडोले, राजू कारेमोरे, डॉ. परिणय फुके, संजय पुराम आदि सहित अनेक मान्यवरों की उपस्थिति रही।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा, जो नेता समाज के लोगो की बीच रहकर कार्य करता है वास्तव में वही असली जननेता होता। मनोहरभाई पटेल ने जो कार्य इस क्षेत्र के लिए किया वो अविस्मरणीय है। आज उनके कार्यो को ही आत्मसात कर प्रफ़ुल्ल भाई उसे आगे ले जाने का कार्य कर रहे है, क्षेत्र को सुजलाम सुफलाम बनाने का कार्य कर रहे है।  मैं प्रफ़ुल्ल पटेल और वर्षाताई का आभार मानता हूँ। धन्य है ये परिवार जिसने सिर्फ समाज के लिए जीवन समर्पित किया। मैं ऐसे परिवार को साधुवाद करता हूँ।
पीयूष गोयल ने आगे कहा, आज हमने जो शिक्षा और सिंचन क्षेत्र को देखा उससे आज व्यापक स्तर पर धान का उत्पादन हो रहा है। किसान भाई प्रगति की ओर है। ये सब मनोहरभाई पटेल की वजह से हो पाया।  हमसे ज्यादा अगर कोई शिक्षित था तो मनोहरभाई थे। उन्होंने अपने मेहनत, लगन, ईमानदारी से जो कार्य किया वो हमें आज सीखने के लिए अभिभूत करता है।
पीयूष गोयल ने आगे कहा, आज देश की राजधानी दिल्ली आप दा से मुक्त हो गई है। देश की राजधानी के विकास के द्वार खुल गए है। जब राजधानी तरक्की करेगी तो देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा, पड़ोसी जिले गडचिरोली में नए नए आयाम स्थापित हो रहे है। कारखाने आ रहे है, रोजगार के अवसर निर्माण हो रहे है। नक्सलवाद खत्म हो रहा है। आने वाले समय में नक्सलवाद का समूल नाश करने का कार्य सरकार तेजगति से कर रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि, गोंदिया, पर्यटन का बड़ा हब भी है। पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने पर भी जोर दिया जाना चाहिये। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज खोलने पर भी प्रफुल पटेल ने हामी भरी है। आज देश में नर्सिग की अत्यंत आवश्यकता है। देश के अस्पतालों में नर्सिग की कमी को देख हमें इस ओर अवसर निर्माण करना होगा। इसके साथ ही अनेक देश की भाषाओं में भी हमें इसका कौशल देने की अत्यंत आवश्यकता है। हर क्षेत्र में तैयार होनी चाहिये।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में धोटे बंधु साइंस कॉलेज में भौतिक शास्त्र प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक व गोंदिया शिक्षण संस्था के सचिव राजेन्द्र जैन ने किया।

Related posts